फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aunt brutally murdered, hit on entire body, including the neck-head

चाची की बेरहमी से हत्या, सिर व पूरे शरीर पर वार

Mon, 08 Feb 2016 10:55 AM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:55 AM IST
Aunt brutally murdered, hit on  entire body, including the neck-head

वेलकम इलाके में गहने लूटने के लालच में एक युवक ने अपनी चाची की बर्फ तोड़ने वाले सुआ से बेरहमी से वारकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त हुस्न जहां उर्फ पन्ना (45) के रूप में हुई है।



वारदात के समय घर में मौजूद हुस्न जहां की बहू ने सास को बचाने के लिए शोर मचाया, तो पड़ोसी युवक ने आरोपी को सुआ समेत मौके पर दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।



आरोपी की पहचान मोहम्मद मेहफूज उर्फ राजा (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 15 फरवरी को आरोपी युवक की शादी होने वाली है। वेलकम थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर लूटपाट समेत अन्य दृष्टिकोण से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सिर, गर्दन व सीने पर आधा दर्जन से अधिक वार

Aunt brutally murdered, hit on  entire body, including the neck-head

पुलिस के मुताबिक, हुस्न जहां परिवार के साथ गली नंबर-7, जनता कॉलोनी, वेलकम में रहती थी। उनके परिवार में पति मोहम्मद यूनुस, चार बेटे और एक बेटी है।


शनिवार शाम हुस्न जहां अपनी बहू आफरीन के साथ घर की पहली मंजिल पर मौजूद थी। इसी बीच वेलकम में ही रहने वाला यूनुस का भतीजा मेहफूज उर्फ राजा घर पहुंचा। उसने चाची से जेवरात दिखाने के लिए कहा। राजा का कहना था कि उसे अपनी शादी में चाची जैसे ही जेवरात बनवाने हैं।

हुस्न जहां भतीजे पर भरोसा कर जेवरात निकाल लाई। आफरीन किसी काम से नीचे चली गई। इसी दौरान राजा ने जेवरात लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने साथ लाए सुआ से हुस्न जहां के सिर, गर्दन व सीने पर आधा दर्जन से अधिक वार कर दिए।

चिल्लाने की आवाज सुनकर आफरीन मौके पर आई

Aunt brutally murdered, hit on  entire body, including the neck-head

चिल्लाने की आवाज सुनकर आफरीन मौके पर आई तो उसने आरोपी को हमला करते देखा। वह चिल्लाती हुई नीचे मदद के लिए भागी। इधर हुस्न जहां पहली मंजिल के जीने से नीचे गिरती हुई भूतल पर आ गई।


शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों ने आरोपी राजा को मौके पर ही दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल हुस्न जहां को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उत्तर-पूर्वी जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर ने बताया कि विभिन्न दृष्टिकोण से मामले की छानबीन की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed