फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   audi car case of Gaziabad : dr rawat not reached after leave

गाजियाबाद ऑडी कार हादसा : छुट्टी खत्म लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे डॉ. रावत

Thu, 09 Feb 2017 06:11 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली।
अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Thu, 09 Feb 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
audi car case of Gaziabad : dr rawat not reached after leave
doctor rawat - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में ऑडी कार हादसे में नाम सामने आने के बाद से सफदरजंग अस्पताल के एक चिकित्सक अस्पताल नहीं आ रहे हैं। चार फरवरी तक छुट्टी की अर्जी समाप्त होने के बाद भी वे सोमवार को अस्पताल नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


उधर मीडिया में यह खबर सामने आने के बाद घटना की पूरी जानकारी अस्पताल प्रशासन ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को दे दी है। 

गाजियाबाद ऑडी कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। कार सफदरजंग अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. मनीष रावत के नाम से पंजीकृत है। लिहाजा हादसे के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

सोमवार को उन्हें ड्यूटी पर लौटना था

audi car case of Gaziabad : dr rawat not reached after leave
audi accident - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद डॉ. रावत ने चार फरवरी तक की छुट्टी ले रखी थी। छुट्टी खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन वे अस्पताल नहीं पहुंचे। सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके राय ने बताया कि सोमवार को डॉ. मनीष को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी लेकिन वे अस्पताल नहीं पहुंचे हैं।

डॉ. राय का कहना है कि घटना की पूरी जानकारी और मीडिया रिपोर्ट की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को दे दी गई है। उनका कहना है कि डॉ. रावत के अस्पताल नहीं आने से मरीज को कोई दिक्कत नहीं होगी, सरकारी अस्पताल है।

यदि डॉ.मनीष नहीं होगें तो उसी विभाग का कोई और चिकित्सक मरीजों का इलाज करेगा। मरीज अस्पताल का होता है चिकित्सक का नहीं। डॉ. राय ने कहा कि अभी तक उन्हें घटना की जानकारी मीडिया से ही मिली है । गाजियाबाद पुलिस की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed