{"_id":"5da213f18ebc3e01830a24b0","slug":"atul-maheshwari-scholarship-examination-at-38-centers-in-34-cities-participate-36-thousands-student","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019: प्रदेश के 36 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने आजमाई किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019: प्रदेश के 36 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने आजमाई किस्मत
Sun, 13 Oct 2019 08:35 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Oct 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के पहले चरण की परीक्षा आज 34 शहरों के 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के परीक्षा केंद्रों पर चात्र-छात्राओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, झांसी और अमरोहा में विद्यार्थियों में काफी उत्साह नजर आया। पूरी तैयारी के साथ हजारों की संख्या में बच्चे परीक्षा में अपनी मेहनत और हुनर का परिचय देने पहुंचे थे।
लखीमपुर खीरी में अतुल माहेश्वरी स्कालरशिप परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं का जायजा लेने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व डीआईओएस डॉक्टर आर के जायसवाल भी परीक्षा केंद्र पहुंचे। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 36 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। कई सेंटरों में जहां अधिक विद्यार्थी हैं, वहां पर सुबह और शाम को दो पालियों में परीक्षाएं होंगी।

महत्वपूर्ण जानकारियां
मुरादाबाद में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए दिखा उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। दूसरे चरण में 20 अक्तूबर को 18 शहरों के 21 सेंटरों पर परीक्षा होगी। प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस द्वारा भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरे थे।
अमरोहा में छात्रवृत्ति परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
कानपुर, बांदा, जालौन, इटावा, हरदोई, फरूर्खाबाद, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बरेली, लखीमपुरखीरी, चंडीगढ़, झांसी, ललितपुर, फैजाबाद, रामपुर, अमरोहा, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, गाजीपुर, रॉबर्टगंज, रोहतक, रेवाड़ी, करनाल, हिसार, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, धर्मशाला और मंडी

झांसी में परीक्षा केंद्र पर उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
दृष्टिहीन विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति है। इसमें ध्यान रखना होगा कि राइटर आपसे एक कक्षा नीचे का छात्र हो। सहायक को स्कूल का परिचय-पत्र साथ लाना होगा।
दृष्टिहीन विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति है। इसमें ध्यान रखना होगा कि राइटर आपसे एक कक्षा नीचे का छात्र हो। सहायक को स्कूल का परिचय-पत्र साथ लाना होगा।
इस बार यह हैं नियम
लखीमपुर खीरी में परीक्षा केंद्र पहुंचे विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
-एक ही लिखित परीक्षा होगी।
-परीक्षा का समय सुबह 11.00 बजे से 12.30 तक है।
-परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
-प्रवेश पत्र में कोई दिक्कत हो तो अपने स्कूल का आई-कार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर आएं
-परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी, नीला या काला डॉट पेन साथ लाएं
-परीक्षार्थियों को 90 मिटन में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।