फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atul Maheshwari scholarship exam will be held in two phases

Delhi : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दो चरणों में होगी, पहली 29 अक्तूबर और दूसरी 5 नवंबर को

Fri, 13 Oct 2023 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 05:46 AM IST
सार

पहले चरण की परीक्षा 29 अक्तूबर और दूसरे चरण की परीक्षा 5 नवंबर को होगी। प्रवेश पत्र का लिंक मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेजा जाएगा। जिन सेंटरों में अधिक विद्यार्थी हैं वहां पर सुबह और शाम को दो पालियों में परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
Atul Maheshwari scholarship exam will be held in two phases
अमर उजाला फाउंडेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 दो चरणों में होगी। पहले चरण की परीक्षा 29 अक्तूबर और दूसरे चरण की परीक्षा 5 नवंबर को होगी। प्रवेश पत्र का लिंक मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेजा जाएगा। जिन सेंटरों में अधिक विद्यार्थी हैं, वहां पर सुबह और शाम को दो पालियों में परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन


एसएमएस / ईमेल से भेजा जाएगा लिंक
इस बार विद्यार्थियों ने फार्म ऑन-लाइन भरे थे। सभी को प्रवेश पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर / ईमेल पर एसएमएस से भेजा जाएगा। प्रवेश पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन


दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑन-लाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सेंटरों पर 29 अक्तूबर को होगी परीक्षा
गोरखपुर, बस्ती, कानपुर, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, कोटद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बुलंदशहर,  गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, हिसार, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर, नोएडा, फरीदाबाद, चंडीगढ़, धर्मशाला, चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), जम्मू, ऊधमपुर, कठुआ, रोहतक, रेवाड़ी, शिमला।


इन सेंटरों पर 5 नवंबर को होगी परीक्षा :
वाराणसी, बलिया, रोबर्ट्सगंज, देवरिया, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई, झांसी, ललितपुर, सहारनपुर, सिरमौर, अलीगढ़, हाथरस,  बरेली, लखीमपुरखीरी, शाहजहांपुर, लखनऊ, फैजाबाद, सुलतानपुर, गोंडा, अयोध्या, करनाल, कैथल, अंबाला, प्रयागराज, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, सोलन, बिलासपुर (हिमाचल)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed