{"_id":"636edeef90b2f77f260ff1d4","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-2022-admit-card-released-first-phase-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2022: प्रवेश पत्र जारी, विद्यार्थी ऐसे करें डाउनलोड, पहला चरण कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2022: प्रवेश पत्र जारी, विद्यार्थी ऐसे करें डाउनलोड, पहला चरण कल
Sat, 12 Nov 2022 05:17 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 12 Nov 2022 05:17 AM IST
सार
जिन अभ्यर्थियों को मोबाइल पर एसएमएस से भेजा गया लिंक प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में असुविधा हो रही है, तो घबराएं नहीं। इस दिए गए लिंक https://bit.ly/amc-2022 पर जाकर आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। दो चरणों में परीक्षा होगी। पहले चरण की परीक्षा 13 नवंबर को और दूसरे चरण की परीक्षा 20 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर व ई-मेल पर भेज दिया गया है। प्रवेश पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र या आधार कार्ड साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन
ऐसे निकालें एडमिट कार्ड
जिन अभ्यर्थियों को मोबाइल पर एसएमएस से भेजा गया लिंक प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में असुविधा हो रही है, तो घबराएं नहीं। इस दिए गए लिंक https://bit.ly/amc-2022 पर जाकर आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए आपको दिए गए लिंक पर जाना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में वह मोबाइल नंबर डालें जो आपने फॉर्म में भरा था। फिर अपने नाम का चयन कर प्रवेश पत्र प्राप्त करें।
दृष्टिहीन लेकर आएं सहायक
दृष्टिहीन विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति है। इसमें ध्यान रखना होगा कि सहायक आपसे एक कक्षा नीचे का छात्र हो। सहायक को स्कूल का परिचय पत्र लाना होगा।