फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attempt to send two passengers to Sweden with fake Schengen visa, two Gujarat agent arrested

Delhi : फर्जी शेंगेन वीजा से दो यात्रियों को स्वीडन भेजने की कोशिश, गुजरात का एजेंट दिल्ली में गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 02:20 AM IST
सार

पासपोर्ट पर फर्जी वीजा मिलने के बाद दोनों यात्रियों को आईजीआई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। पुलिस ने यात्रियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Attempt to send two passengers to Sweden with fake Schengen visa, two Gujarat agent arrested
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जी शेंगेन वीजा के जरिए दो यात्रियों को स्वीडन भेजने का प्रयास करने वाले गुजरात के एजेंट को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पासपोर्ट पर फर्जी वीजा मिलने के बाद दोनों यात्रियों को आईजीआई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। पुलिस ने यात्रियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार एजेंट की पहचान वडोदरा गुजरात निवासी कमलकांत सुरेश बाबू झा (22) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया, 20 मई की रात दो यात्री होशियारपुर निवासी तरनवीर सिंह और गगनदीप इटली जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे। यात्रा दस्तावेज की जांच के दौरान इमिग्रेशन अधिकारियों ने पाया कि इनके पासपोर्ट पर नकली शेंगेन वीजा चिपका हुआ है। फर्जी दस्तावेज के जरिए विदेश जाने की कोशिश करने पर इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में यात्रियों ने बताया, वह चचेरे भाई हैं। उनके कुछ रिश्तेदार स्वीडन में रहते हैं। वह भी बेहतर आजीविका के लिए स्वीडन जाना चाहते थे। एक रिश्तेदार के जरिए वह एजेंट लल्ली उर्फ रविंदर सिंह से मिला। जिसने 31 लाख में रोम के रास्ते स्वीडन भेजने का आश्वासन दिया। एजेंट ने अपने सहयोगियों की मदद से फ्लाइट टिकट और शेंगेन वीजा की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उन्हें दिल्ली के महिपालपुर में एक होटल में ठहराया। फिर सहयोगी की मदद से हवाई अड्डा पहुंचाया। पूछताछ में पता चला कि कमलकांत सुरेश बाबू झा एजेंट अहमदाबाद में यात्रियों से मिलता था और स्वीडन वीजा के लिए उनके बायोमेट्रिक पंजीकरण और दस्तावेज बनाने में मदद करता था।

पुलिस ने एजेंटों की तलाश शुरू की। पुलिस ने लल्ली के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इसी बीच पुलिस ने इनके एक सहयोगी अभिनेश सक्सेना को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। वह यात्रियों को महिपालपुर के होटल में ठहराने में शामिल था। पुलिस टीम ने कमलकांत सुरेश बाबू झा को शुक्रवार को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 2023 में वह गुजरात स्थित एजेंटों के संपर्क में आया।


जो जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके लोगों को विदेश भेजने में शामिल थे। उसने कमीशन के आधार पर उनके साथ काम करना शुरू किया। बाद में वह पंजाब के एजेंट लल्ली उर्फ रविंदर सिंह के संपर्क में आया। उसने अन्य एजेंटों की मदद से यात्रियों के लिए नकली स्वीडन वीजा की व्यवस्था की। पुलिस इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed