{"_id":"5de55baf8ebc3e54f143ba9b","slug":"attempt-to-rob-the-car-on-the-strength-of-arms-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर गाड़ी लूट का प्रयास, गोली लगने से एक घायल, एक दबोचा, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार के बल पर गाड़ी लूट का प्रयास, गोली लगने से एक घायल, एक दबोचा, एक फरार
Tue, 03 Dec 2019 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास आरडी रेस्टोरेंट अहाते के पास हथियारबंद 2 युवकों ने वरना गाड़ी लूटने का प्रयास किया। युवकों ने गाड़ी लूटने के लिए गोली भी चलाई जो अहाते से बाहर निकल रहे सेक्टर 82 निवासी धीरेन्द्र के पैर में जा लगी।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज़ सुनकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आरोपियों को भाग कर काबू करने का प्रयास किया। लोगों के हत्थे एक आरोपी चढ़ गया जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही खेड़की दौला थाना पुलिस मौके पर पहुची और एक आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान गांव भंगरोला निवासी शेखर के रूप में हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है । फरार हुए दूसरा आरोपी इसके ही गांव का अजय कुमार है। घायल को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भेज दी गई है।
विज्ञापन