फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attempt to murder oh his wife by knife

चाकू और ईंट से मारकर पत्नी को किया अधमरा

Mon, 30 Nov 2015 08:37 AM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
attempt to murder oh his wife by knife

बेगमपुर इलाके में रविवार सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी पर चाकू और ईंट से हमला कर उसे अधमरा कर दिया। घटना को अंजाम देकर वह भागने लगा, तो लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं पिटाई के बाद आरोपी का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि पीड़ित व आरोपी का बयान दर्ज नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

भाग रहे आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई

attempt to murder oh his wife by knife

पुलिस के अनुसार फूल कुमारी (28) पति कमल किशोर (35) के साथ बेगमपुर गांव में रहती है। कमल रंगाई पुताई का काम करता है। रविवार सुबह कमल की पत्नी फूल कुमारी से किसी बात पर कहासुनी हो गई।


गुस्से में आकर कमल ने पूजा की घंटी उठाकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी इतने पर ही नहीं रुका, उसने चाकू से पत्नी के पेट और गले पर हमला किया फिर ईंट से पूरे शरीर पर वार कर दिया।

पत्नी के बेसुध होकर गिरने के बाद आरोपी कमरे से भागने लगा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और भाग रहे आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है

attempt to murder oh his wife by knife

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में दंपति को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फूल कुमारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।


उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं लोगों के पिटाई की वजह से कमल भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक दंपति का बयान दर्ज नहीं किया गया है, जिससे वजहों का खुलासा नहीं हो पाया।

शुरुआती जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि अवैध संबंध को लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed