दिल्ली में दरिंदगी: जामिया नगर में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, खून से लथपथ मिली 'गुड़िया'
मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंच गए। खुद को घिरता देखकर आरोपी फरार होने लगा। मासूम का मुंह दबाने की वजह से उसके मुंह से खून बहने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जामिया नगर इलाके में चॉकलेट दिलाने के बहाने एक युवक ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी बहला-फुसलाकर मासूम को सूनसान जगह खड़े ऑटो में ले गया। वहां आरोपी ने मासूम का मुंह दबाकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।
मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंच गए। खुद को घिरता देखकर आरोपी फरार होने लगा। मासूम का मुंह दबाने की वजह से उसके मुंह से खून बहने लगा। कुछ लोगों ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। करीब 25 साल के आरोपी की पिटाई लगाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप एरिया में खुलेआम नशा बिकता है, जिसकी वजह से असामाजिक तत्व एरिया में घूमते हैं।
जानकारी के अनुसार मासूम परिवार के साथ ओखला विहार इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। लड़की के माता-पिता घर के पास ही ढाबा चलाते हैं। शनिवार रात को मासूम ढाबे पास खेल रही थी। इस बीच उसके माता-पिता ढाबे के काम में जुटे थे। आरोपी वहां पहुंचा और मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
सूनसान जगह खड़े ऑटो में ले जाकर आरोपी ने मासूम का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने इस कदर मासूम का मुंह दबाया कि उससे खून निकलने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया। बाद में मासूम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
परिवार ने पीसीआर कॉल की तो पुलिस कर्मियों ने बच्ची को लेकर थाने आने की बात की। बाद में परिवार थाने पहुंचा। उसका मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी एरिया का ही रहने वाला है, वह ढाबे पर खाना खाने आया था।