फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attacks on arvind kejriwal full timeline

सीएम के जनता दरबार में गोली लेकर पहुंचा मौलवी, पढ़ें केजरीवाल पर हुआ कब-कब हमला

Tue, 27 Nov 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Nov 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
attacks on arvind kejriwal full timeline
- फोटो : अमर उजाला

केजरीवाल पर सचिवालय के अंदर हुए मिर्ची अटैक के एक हफ्ते बाद ही उनसे मिलने आए एक मौलवी के जेब से जिंदा कारतूस मिलने के बाद एक बार फिर हड़कंप मच गया है। साथ ही ये सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर केजरीवाल का जानी दुश्मन कौन है।

विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब केजरीवाल की जान पर खतरा मंडराया है या उन पर हमला किया गया है। इससे पहले भी कई बार उन पर हमले हो चुके हैं। अगर गिनें तो केजरीवाल पर अब तक लगभग 10 बार हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन


उन पर चुनाव रैली व प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जूते, चप्पल, स्याही और अंडों से हमला हो चुका है। आगे पढ़ें सीएम अरविंद केजरीवाल पर कब-कब हुए अटैक....

सबसे पहला 2011 में हुआ

attacks on arvind kejriwal full timeline
KEJRIWAL - फोटो : अमर उजाला

(18 अक्टूबर 2011)  नवाबों के शहर लखनऊ में केजरीवाल पर फेंकी गई चप्पल। 2011 में लखनऊ में एक बैठक के दौरान टीम अन्ना के सदस्य ने अरविंद केजरीवाल पर चप्पल से हमला किया था। चप्पल फेंकने वाले शख्स का नाम जीतेंद्र था।

(2013) अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने स्याही फेंककर हमला किया था। आरोपी ने खुद को बताया था अन्ना हजारे का सपोर्टर। आरोपी ने बताया था कि वह केजरीवाल से नाराज था क्योंकि उन्होंने अन्ना हजारे के आंदोलन को छोड़कर पार्टी बना ली। 

(5 मार्च 2014) हैदराबाद में केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंकने की घटना। इस हमले में केजरीवाल बाल-बाल बच गए वरना उन्हें बड़ी चोट भी आ सकती थी।

(25 मार्च 2014) लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में केजरीवाल पर स्याही और अंडे फेंके गए। 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल को सबसे ज्यादा विरोध पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में झेलना पड़ा था। यहां उन पर स्याही से लेकर अंडे तक फेंके गए थे।

(28 मार्च 2014) हरियाणा में अन्ना हजारे के एक समर्थक ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा। चुनाव प्रचार के दौरान ही केजरीवाल को एक शख्स ने थप्पड़ भी मारा था।

attacks on arvind kejriwal full timeline
केजरीवाल के चेंबर के बाहर पड़ी लाल मिर्च और आरोपी अनिल - फोटो : अमर उजाला
(4 अप्रैल 2014) दिल्ली में एक रोड शो के दौरान केजरीवाल की पीठ पर एक शख्स ने मारने की कोशिश की। हालांकि वह शख्स कामयाब नहीं हो सका था।

(8 अप्रैल 2014) दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक ऑटो ड्राइवर ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा। बाद में केजरीवाल उसके घर फूल भी लेकर गए थे। वह केजरीवाल से नाराज था और इसीलिए वह उसे मनाने गए थे।

जनवरी 2016 में आम आदमी सेना की सदस्य भावना अरोड़ा ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी। यह वाकया तब हुआ था जब पहली बार दिल्ली में ऑड-ईवन लागू हुआ था और उसकी सफलता का जश्न मनाया जा रहा था।

(9 अप्रैल 2016) ऑड-ईवन के स्टिकर को लेकर स्टिंग मामले में फेंका जूता। आरोपी शख्स का नाम वेद प्रकाश था। वह केजरीवाल से सीएनजी स्टिकर को पैसे लेकर बेचने वाले स्टिंग को लेकर सवाल कर रहा था। यह स्टिंग आम आदमी सेना की टीम ने ही किया था।

(20 नवंबर 2018) सचिवालय के अंदर घुसकर सीएम से मिलने के बहाने उन पर फेंका मिर्ची पाउडर। आरोपी का नाम अनिल कुमार हिंदुस्तानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed