{"_id":"5c5781dbbdec224bc54a9f01","slug":"attack-on-swaraj-india-party-leader-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वराज इंडिया पार्टी के नेता पर धारदार हथियार से हमला, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वराज इंडिया पार्टी के नेता पर धारदार हथियार से हमला, मामला दर्ज
Mon, 04 Feb 2019 05:35 AM IST
Vikas Kumar
नई दिल्ली/भाषा
नई दिल्ली/भाषा
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
स्वराज पार्टी इंडिया के नेता अनुपम
- फोटो : सोशल नेटवर्क
दिल्ली पुलिस ने स्वराज इंडिया पार्टी के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला होने के बाद एक मामला दर्ज किया है। यह घटना शुक्रवार रात में ईस्ट ऑफ कैलाश में हुई थी। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता अनुपम घटना के समय फोन पर बात कर रहे थे। उन पर दो लोगों ने हमला किया, जिन्होंने अपने चेहरे ढंक रखे थे। उन्होंने बताया कि अनुपम को चेहरे पर चोट आई है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्वी) चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि घटना के सिलसिले में छीन झपट का एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, एक फेसबुक पोस्ट में अनुपम ने इस घटना को साजिश करार दिया और कहा कि चश्मा पहने होने की वजह से उनकी आंख बच गई।