दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर एक और हमला, काफिले पर भीड़ ने बरसाईं लाठियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नरेला इलाके में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार पर शुक्रवार को लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने कथित तौर पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
उन्होंने बताया कि करीब 100 लोगों के एक समूह ने केजरीवाल की कार रोकने की कोशिश की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब केजरीवाल 25 अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्यों का उद्घाटन करने के लिए आज बाहरी दिल्ली क्षेत्र में गए थे।
आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इस बात की पुष्टि की है और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। इस ट्वीट में लिखा है, 'अगर दिल्ली पुलिस एक मुख्यमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकती तो फिर वह आम आदमी की क्या रक्षा करेगी? क्या किसी अन्य भारतीय राज्य में ऐसा होता है कि किसी मुख्यमंत्री पर बार-बार हमला किया जाए और पुलिस कोई एक्शन न ले?'
गौरतलब है कि आज सीएम केजरीवाल पर यह हमला तब हुआ जब वह नरेला में अनाधिकृत कॉलोनियों में हुए विकास कार्यों का उद्घाटन करने गए थे। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि यह हमला बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कराया है।
If @DelhiPolice cannot protect a chief minister then how will they protect the common man?
— AAP (@AamAadmiParty) February 8, 2019
Does this happen in any Indian state where CM is attacked repeatedly and the Police fails to act??? https://t.co/eJ7IsDatuj