छात्रों की पिटाई के बाद अलर्ट हुई यूनिवर्सिटी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय ने की छात्रों पर कार्रवाई की मांग कश्मीरी छात्रों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को उस समय फिर मामला गरमा गया, जब यूनिवर्सिटी की ओर से पुलिस को तहरीर में आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
साथ ही पैराडाइज हॉस्टल में रहने वाले कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा की मांग की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। साथ ही कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा का जिम्मा चौकी प्रभारी को सौंपा है।
दरअसल, तीन दिन पहले पाई सेक्टर में एक हॉस्टल में कश्मीरी छात्रों से स्थानीय छात्रों ने जबरन पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाए थे। विरोध करने पर कश्मीरी छात्रों को पीटा भी गया था।
उमर अब्दुल्ला ने भेजा 'दूत'
मामला जम्मू-कश्मीर सरकार तक पहुंचा तो मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य के रेजीडेंट कमिश्नर को जायजा लेने के लिए भेज दिया।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट किया है। उन्होंने आशंका जताई है कि कहीं दोबारा छात्रों के साथ ऐसी घटना न हो जाए, इसलिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
इसके अलावा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी छात्रों को चिह्नित करके कार्रवाई करने की मांग की।
अन्य जगहों पर दिखने घटना का असर
इस घटना के बाद मंगलवार को कई संस्थानों में छात्रों को कक्षाओं के दौरान हिदायत दी गई। छात्रों से कहा गया है कि अगर उनकी कक्षाओं में कोई बाहरी (विदेशी/ कश्मीरी) छात्र है तो उसके साथ अभद्रता न की जाए।
साथ ही संस्थानों की ओर से ऐसे छात्रों को सुरक्षा का भरोसा दिया जा रहा है। एक संस्थान के चेयरमैन ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके कॉलेज में एक बार इस तरह की बड़ी घटना हो चुकी है।
उसी से सबक लेते हुए उन्होंने यह हिदायत छात्रों को दी है। इसके अलावा वार्डन को ऐसे मामलों में चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं।
छात्रों और परिजनों को दी चेतावनी
कश्मीरी छात्रों के साथ जिन छात्रों ने अभद्रता की है, कॉलेज ने उसे निष्कासित तो नहीं किया है। लेकिन उसके अभिभावकों को बुलाकर साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यह उसकी पहली और आखिरी गलती है।
साथ ही बताया कि अगर मामला तूल पकड़ता है तो वह अपने बच्चे की घर वापसी की तैयारी रखे। पुलिस और प्रशासन का अगर दबाव आया तो वह छात्र को कॉलेज से निष्कासित कर देंगे।
एसपी डॉ बृजेश सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से मिली तहरीर को गंभीरता से लिया गया है और आरोपी छात्रों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।