फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on Jagdish Tytler in a marriage party in delhi

जगदीश टाइटलर पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Dec 2015 07:40 PM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
attack on Jagdish Tytler in a marriage party in delhi

1984 में दिल्ली में हुए सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर पर शनिवार शादी समारोह में एक सिख युवक ने हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर शनिवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहरौली के ओसियन फार्म हाउस में पहुंचे थे। हमला करने वाले युवक से पहले टाइटलर की बहस हुई जिसके बाद उसने उन पर कांच के गिलास से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमला करने वाले युवक का नाम उमंग सिंह भाटिया बताया जा रहा जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि चार दिसंबर को ही दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने सिख दंगे मामले में सीबीआई को अपनी जांच जारी रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 वर्षीय उमंग सिंह भाटिया के पिता वरिष्ठ सरकारी कर्मचारी हैं जबकि उसकी मां दिल्ली के ही गुरुद्वारे में डॉक्टर का काम करती है।

क्यों दोबारा शुरु हुई सीबाआई जांच

attack on Jagdish Tytler in a marriage party in delhi

बता दें कि 31 साल पुराने सिख दंगे मामले में सीबीआई ने सबूतों के अभाव में कोर्ट के सामने अपनी क्लोजर रिपोर्ट पेश की थी जिसे अस्वीकार करते हुए कोर्ट ने इस जांच को जारी रखने और सबूतों की फिर से जांच का आदेश दे दिया।

1984 में हुए सिख दंगों के पीड़ित सीबीआई की क्लीन चिट देने के खिलाफ रेशम सिंह, आलम सिह और चंचल सिंह के नाम देकर इस मामले की जांच दोबारा शुरु कराने की मांग की गई थी।

हालांकि इस मामले में सीबीआई द्वारा टाइटलर को तीन बार क्लिन चीट दी चुकी है। पीड़ितों ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट रिपोर्ट दाखिल करते हुए सीबीआई पर ही सवाल खड़ा कर दिया।

क्या है मामला

attack on Jagdish Tytler in a marriage party in delhi

1984 के सिख दंगा पीड़ितों का आरोप है कि सीबीआई राजनीतिक दबाव में काम कर रही है और उपलब्‍ध सबूतों की अनदेखी कर रही है। इस याचिका के बाद कोर्ट ने सीबीआई को इस जांच को जारी रखने का आदेश दे दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दौरान दिल्ली में हुए सिख दंगों में 1 नवंबर 1984 पुल बंगश इलाके में भी हिंसा हुई। इस इलाके के एक गुरद्वारे में बादल सिंह, ठाकुर सिंह और गुरचरण सिंह की हत्या कर दी गई।

इस मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को आरोपी बनाया गया है। जांच सीबीआई को दी गई जिसने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा कि टाइटलर के खिलाफ कोई सबूत न मिलने के कारण जांच बंद कर दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed