फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attack on Baraat car four were injured at Ghaziabad

बरात पर रंजिशन हमला, पथराव व आगजनी, चार घायल

Mon, 18 Feb 2019 04:23 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहांगीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहांगीरपुर Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 18 Feb 2019 04:23 AM IST
विज्ञापन
Attack on Baraat car four were injured at Ghaziabad
knife

जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव हसनपुर जा रही बरात पर रंजिशन हमले के  दौरान चाकू लगने से चार युवक घायल हो गए। दो लोगों को बुलंदशहर और दो को नोएडा रेफर किया गया। घटना से बाद कुछ लोग कार से हसनपुर गांव पहुंचे और कार व बसों में पथराव और तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


उधर, चाकू से घायल युवकों के परिजन समेत काफी लोग जहांगीरपुर चौराहे पर पहुंच गए। उन्होंने भी पथराव किया और दुकानों की सब्जियां व सामान सड़क पर फेंक दिया। जाम लगाकर हंगामा किया। किसी ने कबाड़ी की दुकान में आग लगा दी। सीओ समेत कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया। दो समुदायों के बीच का मामला होने से स्थिति तनावपूर्ण है।  
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पूर्व कोतवाली खुर्जा क्षेत्र के गांव लालपुर में थाना रबूपुरा के गांव कानपुर से बरात आई थी। जहां पर डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। बताया गया कि उसी रंजिश के चलते रविवार को जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर आ रही बरात पर हमला किया गया। लात-घूंसे, लाठी-डंडे से हुई मारपीट के दौरान चाकू लगने से चार युवक कानपुर गांव निवासी कपिल, आकाश व भाईपुर निवासी निर्भय और कपिल घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें नोएडा और बुलंदशहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से गुस्साए लोग कार में सवार होकर हसनपुर गांव पहुंचे और बरात में उत्पात मचाया। उन्होंने तोड़फोड़ कर कारों और बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष ट्रैक्टर-ट्राली से जहांगीरपुर चौराहे पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने ठेली और दुकानों से सब्जियां उठाकर सड़क पर फेंक दी और जाम लगाया।

करीब आधे घंटे जाम लगने से वाहनों का आवागमन रुक गया। सूचना पर सीओ जेवर अरविंद कुमार, तहसीलदार विजयशंकर मिश्रा, कोतवाल जेवर सुरेंद्र सिंह भाटी समेत रबुपुरा, जेवर आदि कई थानों की पुलिस पहुंच गई। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसी दौरान किसी ने कबाड़ी की दुकान में आग भी लगा दी। जहां काफी संख्या में पुराने ट्रैक्टर और अन्य वाहन खड़े हैं। लोग आग बुझाने में लगे हुए थे। सीओ जेवर अरविंद कुमार ने बताया कि मामला नियंत्रण में है। घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
घटना को लेकर जेवर और जहांगीरपुर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। दरअसल हसनपुर गांव जिला बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाने में पड़ता है। वहीं, मारपीट और चाकू लगने की घटना और हंगामा जिला गौतमबुद्ध नगर के जेवर थाना क्षेत्र में हुआ है। घटना की कार्रवाई को लेकर काफी देर तक सीमा को लेकर बात चलती रही। हालांकि अब जेवर कोतवाली पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी तैनात
जहांगीरपुर। दो समुदायों के बीच का मामला होने से क्षेत्र में तनाव के चलते स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए देर शाम पीएसी के जवानों ने मार्च किया। सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन कॉलेज बस स्टैंड चौराहे पर पीएसी तैनात कर दी गई। स्थानीय पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर निगरानी कर रही है। ताकि दोबारा कोई बवाल न कर सके।

आग बुझाने के लिए पहुंची फायर बिग्रेड
जहांगीरपुर। हंगामा और जाम लगाने की घटना के बाद किसी ने थोड़ी दूर स्थित कबाड़ी की दुकान में आग लगा दी थी। इसके चलते उसमें रखा पुराना ट्रैक्टर, बाइक आदि जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed