फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Naresh Yadav, AAP MLA Attack News in Hindi one volunteer died one arrest

AAP विधायक नरेश यादव पर जानलेवा हमला, कार्यकर्ता की मौत, एक गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2020 11:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Naresh Yadav, AAP MLA Attack News in Hindi one volunteer died one arrest
आप विधायक नरेश यादव - फोटो : ANI

आम आदमी पार्टी (आप) के महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जब यादव मंदिर से वापस आ रहे थे, उनके काफिले पर अरुणा आसफ अली मार्ग पर  हमला किया गया। इस मामले में एफआईआर  दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा है कि आरोप और मृतक के बीच निजी दुश्मनी थी। आरोपी के भतीजे को 2019 में गोली लगी थी, जब उस पर हमला हुआ था। आरोपी को शक था कि 2019 की घटना के पीछ मृतक का हाथ था। 15 दिन पहले भी आरोपी ने मृतक को धमकी दी थी।
विज्ञापन

 




  जानकारी के अनुसार इस हमले में आप के कार्यकर्ता अशोक मान की मौत हो गई। इस हमले में एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया। नरेश पर गोलियों से हमला उस वक्त हुआ जब वह चुनाव के नतीजे आने के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे।

हमले के बाद नरेश यादव ने कहा कि घटना वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे हमले का कारण नहीं पता लेकिन यह अचानक हुआ। करीब चार राउंड फायर किए गए। जिस वाहन में मैं था, उस पर हमला किया गया। मुझे यकीन है कि अगर पुलिस सही तरीके से पड़ताल करती है तो हमलावर की पहचान हो सकेगी।  हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर हमला किया है। संजय ने कहा कि महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, अशोक मान की सरेआम हत्या, ये है दिल्ली में कानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।

दिल्ली पुलिस ने भी मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के किशनगढ़ फोर्टिस चौक के पास से आम आदमी के विधायक नरेश यादव का काफिला गुजर रहा था। उसी वक्त कुछ हमलावरों ने काफिले में मौजूद दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

आपको बता दें कि महरौली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी नरेश यादव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की कुसुम खत्री को 18161 वोट से हराकर जीत हासिल की है। नरेश यादव को 62417 वोट मिले हैं और उनकी प्रतिद्वंद्वी कुसुम खत्री को 44256 वोट मिले। 

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही।भाजपा अपने तमाम दिग्गजों के दम पर अपने खाते में महज पांच सीटें ही और जोड़ सकी है। पिछली बार भाजपा की केवल तीन ही सीटें आई थीं। 

वहीं, मामले में दिल्ली पुलिस का बयान आया है। पुलिस ने कहा है कि विधायक नरेश यादव पर हमला नहीं हुआ है। हमलावर ने अशोक मान को ही निशाना बनाया था। अशोक मान और हमलावर की बीच पुरानी रंजिश थी।

साउथ वेस्ट दिल्ली के अडिशनल डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि हमलावर एक ही था। आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को हमलावर ने निशाना नहीं बनाया था। हमलावर आप कार्यकर्ता को निशाना बनाने के लिए आया था जिसकी गोली लगने से मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 
 

दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कालू नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह पुरानी रंजिश का मामला है। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। आगे की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed