फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attack inside home over bike dispute; case registered against ten named accused.

Delhi NCR News: बाइक के विवाद में घर में घुसकर हमला, दस नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हथीन।
बहीन थाना क्षेत्र के गांव खाईका में मोटरसाइकिल ले जाने के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रिजवान पुत्र कल्लू ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपनी मोटरसाइकिल भट्टे के पास खड़ी कर गया था, जहां से मुस्ताक और असलम उसे बिना बताए ले गए।

विरोध पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और रास्ता रोककर अभद्रता भी की। आरोप है कि कुछ देर बाद मुस्ताक, असलम, ताहीर, बिलाल, जैकम, रमजान, अजजी, सारुख, हासीम, कासीम और साजिद उर्फ भोला लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर पहुंचे और रिजवान व उसके चचेरे भाई साकिल के साथ मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बहीन थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में साकिल को दो चोटें आने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed