फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   atishi said child care institutions will now study through music, dance and art in delhi

Delhi : चाइल्ड केयर संस्थाएं होंगी क्रिएटिव, डांस और आर्ट से होगी बच्चों की पढ़ाई, रहेंगे तनावमुक्त

Wed, 26 Apr 2023 11:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 26 Apr 2023 11:09 PM IST
सार

दिल्ली सरकार की महिला और बाल विकास मंत्री आतिशी ने बैठक के बाद फैसला लेते हुए कहा कि चाइल्ड केयर संस्थानों में अब म्यूजिक, डांस और आर्ट के जरिए भी बच्चों की पढ़ाई होगी।

विज्ञापन
atishi said child care institutions will now study through music, dance and art in delhi
आतिशी, मंत्री दिल्ली सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार की महिला और बाल विकास मंत्री आतिशी ने बैठक के बाद फैसला लेते हुए कहा कि चाइल्ड केयर संस्थानों में अब म्यूजिक, डांस और आर्ट के जरिए भी बच्चों की पढ़ाई होगी। साथ ही बच्चे रचनात्मकता के साथ तनावमुक्त रहना सीखेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने अपने बच्चों की देख-रेख करने वाले संस्थाओं को और बेहतर करने का फैसला लिया गया। बुधवार को महिला और बाल विकास मंत्री आतिशी ने विभाग के अधिकारियों के साथ इस बाबत समीक्षा बैठक की। जिसमें फैसला लेते हुए कहा कि चाइल्ड केयर संस्थानों में अब म्यूजिक, डांस और आर्ट के जरिए भी बच्चों की पढ़ाई होगी। साथ ही बच्चे रचनात्मकता के साथ तनावमुक्त रहना सीखेंगे।

विज्ञापन

बच्चों को तनावमुक्त बनाना है लक्ष्य 
आतिशी ने कहा कि चाइल्ड केयर संस्थानों में वो बच्चे आते है, जो बहुत ही भयावह अतीत से गुजरे होते हैं। ऐसे बच्चों को अपना अतीत भुलाकर उन्हें मुख्यधारा में शामिल करना जरूरी है। उन्हें विशेष देखभाल मिले, इस दिशा में सरकार मजबूत कदम उठाएगी। बच्चों को स्किल और आर्ट आधारित शिक्षा देने का काम किया जायेगा। जिससे वो आत्मनिर्भर बने और तनावमुक्त रहें। कर्मचारियों को भी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि वह बच्चों की जरूरतों को बेहतर समझे और उनकी बेहतरी के लिए काम कर सकें। उम्र और जरूरतों के अनुसार, बच्चों को स्किल आधारित शिक्षा दी जाएगी जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगा।

चाइल्ड केयर संस्थानों से बनेगा बच्चों का और बेहतर भविष्य
दिल्ली सरकार 25 चाइल्ड केयर संस्थान चला रही है। इसमें 6 से 18 साल के बच्चों के लिए 16 चिल्ड्रन होम हैं। शून्य से छह साल तक के बच्चों के लिए तीन ऑब्जरवेशन होम, 1 स्पेशल होम, 2 प्लेस ऑफ सेफ्टी और 2 आफ्टर केयर होम शामिल हैं। इस संस्थान में बच्चों को कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। इसमें उन्हें रहना, खाना और दवाइयां जैसी बेसिक सुविधाएं, ड्रग डी-एडिक्शन की सुविधा, जरूरत के अनुसार, औपचारिक और अनौपचारिक शिक्षा, मनोरंजन गतिविधियां, मेंटल हेल्थ सर्विसेज, वोकेशनल ट्रेनिंग और कानूनी सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed