{"_id":"668e3e1665c2f0b8a90f0ab4","slug":"atishi-reached-the-lower-area-of-yamuna-river-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: यमुना नदी के निचले इलाके में पहुंची आतिशी, बोलीं- हम हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: यमुना नदी के निचले इलाके में पहुंची आतिशी, बोलीं- हम हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार
Wed, 10 Jul 2024 01:24 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 10 Jul 2024 01:24 PM IST
सार
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के लिए लोहा पुल और यमुना बाजार के निचले इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन
यमुना नदी के निचले इलाके में पहुंची आतिशी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के लिए लोहा पुल और यमुना बाजार के निचले इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली बार यह इलाका सबसे पहले बाढ़ग्रस्त हुआ था। आज हमने राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारियों साथ यहां स्थिति का जायजा लिया है। दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के लिए लोहा पुल और यमुना बाजार के निचले इलाकों का दौरा किया। pic.twitter.com/hz3QfjCieK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2024
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, 'पिछली बार दिल्ली में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा जलस्तर बढ़ा था इसलिए इस बार हमने अभी से बाढ़ की तैयारी शुरू कर दी है। आज हम पुराने लोहा पुल के सामने हैं, यहां यमुना बाजार भी है जो दिल्ली के निचले इलाकों में से है। पिछली बार यह इलाका सबसे पहले बाढ़ग्रस्त हुआ था। आज हमने राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारियों साथ यहां स्थिति का जायजा लिया है। दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है, यदि हमें शॉर्ट नोटिस पर भी लोगों को बाहर निकालना पड़े तो हम इसके लिए तैयार हैं। अभी जलस्तर खतरे के निशान के बहुत नीचे है लेकिन फिर भी हम हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिससे दिल्ली वालों को कोई परेशानी न हो।'
विज्ञापन