{"_id":"658636bcb42044cb690d9f23","slug":"atishi-expressed-displeasure-over-poor-arrangements-in-rohini-court-premises-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi:आतिशी ने रोहिणी कोर्ट परिसर में खराब व्यवस्था पर जताई नाराजगी, शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi:आतिशी ने रोहिणी कोर्ट परिसर में खराब व्यवस्था पर जताई नाराजगी, शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए किया दौरा
Sat, 23 Dec 2023 06:54 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 23 Dec 2023 06:54 AM IST
सार
दौरे में आतिशी ने पाया कि कोर्ट परिसर की हालत दयनीय है। पूरी इमारत में सीलन की बड़ी समस्या है। इस कारण दीवारों और छत से पानी रिस रहा है। सीलन के कारण दीवारें नम और गंदी हो गई है। इनसे पेंट और सीमेंट उखड़ रहा है।
विज्ञापन
आतिशी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानून व पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने रोहिणी कोर्ट परिसर की खराब व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव को निर्देश दिए है कि वह 30 दिसंबर तक कानून विभाग के प्रधान सचिव के साथ बातचीत कर परिसर के लिए विस्तृत मेंटेनेंस अनुबंध का ड्राफ्ट तैयार करें।
विज्ञापन
दौरे में आतिशी ने पाया कि कोर्ट परिसर की हालत दयनीय है। पूरी इमारत में सीलन की बड़ी समस्या है। इस कारण दीवारों और छत से पानी रिस रहा है। सीलन के कारण दीवारें नम और गंदी हो गई है। इनसे पेंट और सीमेंट उखड़ रहा है। उन्होंने पाया कि फॉल्स सीलिंग भी खराब हालत में है, उसके कई पैनल गायब है और तार भी लटक रहे है।
विज्ञापन