फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atishi called BJP's manifesto as Jumla Patra

BJP Manifesto: भाजपा के 'संकल्प पत्र' को आतिशी ने बताया 'जुमला पत्र', कहा- वे एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाए

Sun, 14 Apr 2024 02:04 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Apr 2024 02:04 PM IST
सार

आतिशी ने कहा कि आज भाजपा ने घोषणापत्र नहीं बल्कि 'जुमला पत्र' पूरे देश को दिया है। क्योंकि 10 साल सरकार चलाने के बाद भी वे अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाए।

विज्ञापन
Atishi called BJP's manifesto as Jumla Patra
आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा ने आज सुबह लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने घोषणापत्र के घोषणापत्र को जुमाला पत्र बताया है। 

विज्ञापन


आतिशी ने कहा, 'आज भाजपा ने घोषणापत्र नहीं बल्कि 'जुमला पत्र' पूरे देश को दिया है। क्योंकि 10 साल सरकार चलाने के बाद भी वे अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाए। 25% युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने युवाओं से वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी लेकिन आज देश में बेरोजगारी का आंकड़ा इस देश के इतिहास में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


आप मंत्री ने कहा कि आज महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। आज एक आम परिवार के लिए घर चलाना लगभग असंभव हो गया है। जितना खर्चा पूरे देश में आयुष्मान भारत योजना पर हुआ है वो दिल्ली के स्वास्थ्य बजट से भी कम है। इसी जुमला पत्र में कहा गया था कि किसानों की आय दोगुना करेंगे। आज वो वादा गायब हो गया। इस घोषणापत्र में MSP कानून की बात तक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, 'भाजपा पहली बार चुनाव लड़ने नहीं जा रही है। भाजपा को इस देश ने 10 साल सरकार चलाने का मौका दिया और पीएम मोदी ने 10 सालों में जितने वादे किए थे, वे उन सभी वादों पर फेल साबित हुए। 10 साल की सरकार चलाने के बाद भी अगर 83% जवान बेरोजगार है तो इस बात की क्या गारंटी है कि आपकी रोजगार की गारंटी आगे पूरी होगी। कल जो किसानों के लिए वादा किया गया, उसकी क्या गारंटी है? यदि आप 10 साल में गारंटी पूरी नहीं कर पाए, तो इस बात की क्या गारंटी है कि आप उसे पूरा करेंगे?'

कांग्रेस ने की आलोचना
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बड़ा काम नहीं किया जिससे देश की जनता, युवाओं, किसानों को लाभ हो। भाजपा के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए खरगे ने आगे कहा, 'महंगाई इतनी बढ़ गई है। उसकी उन्हें फिक्र नहीं है। उन्होंने (पीएम मोदी) पहले जो ट्रेलर बताया है उसमें ना डीजल-पेट्रोल के दामों में कमी की बात की गई और ना ही गैस सिलेंडर की। इससे साबित होता है कि उनके पास लोगों को देने के लिए कुछ खास नहीं है। हम(कांग्रेस) फूड सिक्योरिटी एक्ट लाए। आपने अगर हमारे दिए गए राशन में 5 किलो की बढ़ोतरी की है तो वो कोई उपकार नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed