'मुझे बधाई न दें': CM चुने जाने के बाद पहली बार बोलीं आतिशी- दुखी हूं... मेरे नेता को ये पद छोड़ना पड़ रहा है
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पहली प्रेस वार्ता में आतिशी ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में काम करूंगी। दिल्ली की दो करोड़ जनता मिलकर मेहनत करेगी और केजरीवाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने कालकाजी से विधायक आतिशी को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुना है। जल्द ही आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। लेकिन उससे पहले अरविंद केजरीवाल आज शाम को उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। जिसके बाद आतिशी दावा पेश करेंगी। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आतिशी ने पहली प्रेस वार्ता की।
प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप ने मुझे बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। ये सिर्फ़ और सिर्फ़ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में हो सकता है कि एक फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन को मुख्यमंत्री बना दिया जाए। मेरे नेता को ये पद छोड़ना पड़ रहा है, दुख हो रहा है, मुझे बधाई ना दें। मुझे माला ना पहनाएं। अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए गए हैं।
उन्होंने ख़ुद के लिए अग्नि परीक्षा का रास्ता चुना। जो रास्ता अरविंद केजरीवाल ने जो अग्निपरीक्षा का रास्ता चुना है वो ना सिर्फ़ पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक मिसाल है। मैं और आज सभी दिल्ली वाले प्रण लेते है कि जबतक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम दोबारा चुन कर नहीं आते, मैं भाजपा का कोई भी षड़यन्त्र कामयाब नहीं होने दूंगी।
भाजपा और एलजी चाहते हैं कि दिल्ली वालों को मिलने वाली मुफ़्त बिजली, अच्छे सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक और महिलाओं को मिलने वाला मुफ़्त बस सफ़र बंद कर दिया जाए। भाजपा की 22 राज्यों में सरकार है, किसी एक भी राज्य में उन्होंने जनता को दिल्ली जैसी सेवाएं नहीं दी हैं। दिल्लीवालों को मिलने वाली एक भी सेवाएं बंद नहीं होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.