फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   at the Auto Expo will be speed enthusiasts sight on SUV

ऑटो एक्सपो आज से शुरू, लॉन्च होंगी नई कारें

Wed, 03 Feb 2016 09:36 AM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
at the Auto Expo will be speed enthusiasts sight on SUV

दुनिया के सबसे बड़े मोटर शो ऑटो एक्सपो के 13वें संस्करण का बुधवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शानदार आगाज होगा। खिलाड़ियों और फिल्मी सितारों के ग्लैमर के बीच 44 ऑटोमोटिव कंपनियां 20 ग्लोबल सहित 92 वाहन लॉन्च करेंगी।

विज्ञापन


ऑटो एक्सपो में उपभोक्ताओं के लिए एसयूवी कारें आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं, बाइक के शौकीनों के लिए रफ्तार का रोमांच रहेगा। इन सबके बीच लग्जरी कारों सेग्मेंट में देश में पहली बार कुछ नई कारें पेश होंगी।

विज्ञापन


सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चरर्स (सियाम) द्वारा आयोजित होने वाले मोटर शो में 22 कार निर्माता कंपनी, 13 बाइक निर्माता, 13 वाणिज्यिक वाहन और 4 इलेक्ट्रिकल वाहन निर्माता अपने-अपने उत्पाद पेश करेंगे। इसके अलावा 19 अन्य कंपनियों ने स्टॉल लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 और 4 फरवरी को नए मॉडल लॉन्च होंगे। मारुति सुजुकी की ओर से ब्रेजा (एसयूवी), इग्रिस और बलेनो आरएस से पर्दा हटेगा। वहीं, होंडा बीआर-वी एसयूवी, रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट, जीप रेंग्लर, हुंदई टक्सान, हुंदई आई-20 बेस्ड एसयूवी, टाटा जीका, फॉक्सवैगन अमियो, डेस्टन गो-क्रॉस, महेंद्र एंड महेंद्रा टिवोली व ईटूओ स्पोर्ट्स जैसे मॉडल भी पहली बार नजर आएंगे।

ऑटो एक्सपो के हॉल नंबर-16 में बॉलीवुड कॉर्नर रहेगा

at the Auto Expo will be speed enthusiasts sight on SUV

लग्जरी कारों में बीएमडब्ल्यू की 7 सीरीज, मर्सडीज बेंच के मेबैच एस600 समेत चार मॉडल, ऑडी आर-8 और जगुआर का इंडियन प्रोडेक्शन लॉन्च होगा। सेडान कारें भी अपने डिजाइन और परफॉरमेंस का दम भरती नजर आएंगी। पहली बार फोर्ड मस्टंड (साइट हैंड स्टीयरिंग) भी पेश होगी।


इस बार ऑटो एक्सपो के हॉल नंबर-16 में बॉलीवुड कॉर्नर रहेगा। इसमें हिंदी फिल्मों के हीरो द्वारा इस्तेमाल की गई कारें पेश की जाएंगी। धूम फिल्म की बाइक भी यहां देखने को मिलेगी। इसके नजदीक विंटेज कार और सुपरकार-सुपरबाइक के भी पवेलियन होंगे।

ऑटो एक्सपो के लिए 10 हजार कारों की पार्किंग बनाई है, जहां टिकट काउंटर भी हैं। छह गेट से एंट्री होगी। 160 सीएनजी बस शटल सर्विस में लगी हैं। छह मेट्रो स्टेशन से टिकट बिक्री की जा रही है। कुल 48 टिकट काउंटर और 18 एक्सचेंज काउंटर हैं। एक्सपो मार्ट के अंदर ही खानपान के लिए 120 फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट बने हैं। 5 से 9 फरवरी तक आम लोगों के लिए शो चलेगा। रोजाना 300 और वीकेंड पर 400 रुपये का टिकट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed