Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   At DU, student viva exams can now be held either before or after the theory examinations.

Delhi NCR News: आठ साल का अनुभव रखने वाले शिक्षक बन सकेंगे मेंटर, सीबीएसई ने मांगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
-सीबीएसई ने स्कूलों को तीन से पांच अनुभवी शिक्षकों को मेंटर के रूप में पंजीकरण कराने को कहा
विज्ञापन

-मित्रा पहल के तहत शिक्षकों को मिलेगा मार्गदर्शन देने का मौका, कम से कम 8 साल का हो अनुभव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों को अपने तीन से पांच अनुभवी शिक्षकों को मेंटर के रूप में एनसीटीई की मित्रा पहल के तहत पंजीकरण कराने को कहा है। यह पहल राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की ओर से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य देशभर के स्कूल शिक्षकों को बेहतर शिक्षण, शोध और मूल्यांकन के लिए अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। एनसीटीई की इस पहल से देशभर में अनुभवी शिक्षकों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार करने में मदद मिलेगी, जो दूसरे शिक्षकों के कौशल और शिक्षण क्षमता को बेहतर बनाने में योगदान देगा। इस पहल को मेंटोरिंग इनिशिएटिव फॉर टीचिंग रिसर्च एंड असेसमेंट (मित्रा) नाम दिया है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी- 2020 के तहत शुरू की गई है। इसके माध्यम से अनुभवी शिक्षक दूसरे शिक्षकों को पढ़ाने के नए तरीके, कक्षा प्रबंधन, मूल्यांकन और अपने पेशेवर विकास से जुड़ी जानकारी देंगे। इससे शिक्षकों को अपने काम में सुधार करने और नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा।

सीबीएसई के अनुसार मेंटर बनने के इच्छुक शिक्षक के पास कम से कम आठ साल का पेशेवर अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें शिक्षा और शिक्षण से जुड़े किसी एक या अधिक क्षेत्र में अच्छी जानकारी होनी चाहिए। प्रभावी संवाद कौशल, डिजिटल तकनीक का ज्ञान और इस अभियान में योगदान देने की इच्छा भी जरूरी है। इसके लिए इच्छुक शिक्षक नेशनल मेंटरिंग मिशन (एनएमएम) पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। एनसीटीई की ओर से इच्छुक शिक्षकों के लिए प्रत्येक मंगलवार को एक घंटे तक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें इसके संबंध में जानकारी प्राप्त होगी। सीबीएसई ने इस संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रमुखों से इस योजना की जानकारी शिक्षकों तक पहुंचाने और पंजीकरण सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article