फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Astrojem therapy in beauty parlors in faridbad

अब मसाज कराते ही हो जाएगी ग्रहों की शांति

Sat, 20 Dec 2014 02:05 AM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
Astrojem therapy in beauty parlors in faridbad

कोई आपसे कहे कि पार्लर में जाकर अब न केवल खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि ग्रहों की शांति भी संभव हो पाएगी तो हैरत में ना पड़ें। ऐसा संभव हुआ है एस्ट्रोजेम थेरेपी से। शहर के पार्लरों में इन दिनों इसका चलन तेजी से बढ़ा है।

विज्ञापन


ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए पार्लर आने वालों की मांग पर उनकी राशियों के अनुसार फेशियल और मसाज आदि किया जा रहा है। सेक्टर-21 स्थित पार्लर प्रबंधक मनवीत कौर ने बताया कि अभी इस थेरेपी को 10-12 फीसदी महिलाएं अपना रही हैं।
विज्ञापन


उन्हें उनके जन्म महीने के अनुसार एस्ट्रोजेम थेरेपी दी जा रही है। एक पंथ दो काज के लिए वह पैसे खर्च करने में भी पीछे नहीं है। यहां आने वाली ज्यादातर महिलाएं फेशियल को प्राथमिकता देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एस्ट्रोजेम थेरेपी

Astrojem therapy in beauty parlors in faridbad

एस्ट्रोजेम थेरेपी में पार्लर आने वाली महिलाओं का ट्रीटमेंट विभिन्न स्टोन के भस्म से तैयार ब्यूटी प्रोडक्ट से किया जाता है। इसमे स्क्रब, मसाज क्रीम, लोशन, मास्क आदि शामिल हैं।

हालांकि पार्लर आने वाली महिलाएं इसमें फेशियल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करती हैं। इसके जरिए शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हालांकि रत्न पहनना तो फैशन बन गया है पर अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो इसे नहीं पहनना चाहते। उन महिलाओं के लिए ये कारगर थेरेपी है। पार्लर आने वाली ऐसी ही महिलाओं को ये थेरेपी दी जा रही है। उन्हें रत्न पहनने की झंझट के बगैर ही सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
-नीलू पांडेय, पार्लर संचालिका

वैदिक काल से है मान्य है एस्ट्रोजेम

Astrojem therapy in beauty parlors in faridbad

मणिरत्नों को वैदिक काल से ही मान्यता मिली है। कहा जाता है कि रत्नों के इस्तेमाल से ग्रहों के नकारात्मक ऊर्जा की शांति होती है। वह हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं।         
-अशोक सनोरिया, एस्ट्रोलाजर

किस महीने में कौन से फेशियल का इस्तेमाल

महीना-------------------------------------------फेशियल
जनवरी, फरवरी, मार्च----------------------------एमराल्ड
अप्रैल, मई जून----------------------------------रूबी
जुलाई, अगस्त, सितंबर--------------------------सफायर
अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर---------------------------टोपाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed