फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Astha Munjal death case, two syringes and medicines recovered from cabin

आस्था मुंजाल मौत केस: डॉक्टर के केबिन से दवा की तीन शीशी व दो सिरिंज बरामद

Tue, 05 Mar 2019 05:53 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 05 Mar 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
Astha Munjal death case, two syringes and medicines recovered from cabin
आस्था मुंजाल मौत केस - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज डॉक्टर आस्था की मौत अभी भी पहेली बनी हुई है। डॉ. आस्था के केबिन से पुलिस को 10-10 एमएल दवा की तीन शीशी व दो सिरिंज मिली हैं। माना जा रहा है कि इस दवा से ही उनकी मौत हुई। वहीं जानकारों का कहना है कि इस दवा की पांच एमएल की डोज से कोई भी 10 से 15 सेकेंड में बेहोश हो सकता है। परिवार का आरोप है कि आस्था यह दवा खुद नहीं ले सकती है, किसी शख्स ने उसे दवा का इंजेक्शन दिया है।
विज्ञापन


इधर पुलिस ने दिल्ली सरकार से मामले में मेडिकल बोर्ड बनाने की मांग कर दी है। पुलिस अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि मंगलवार को आस्था के शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को एक टीम ने महाराजा अग्रसेन अस्पताल जाकर वहां की सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। फुटेज में 12.18 बजे आस्था अपने केबिन में जाते हुए दिख रही है। केबिन में जाते ही उसके कमरे में लाइट भी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्था का शव उसके केबिन के बेड पर मिला था। उसकी आंख, नाक और कान से खून निकल रहा था। इससे साफ था कि आस्था को दवा की इतनी डोज दी गई, जिससे उसे ब्लीडिंग भी हो गई। फिलहाल अस्पताल के कमरे को सील किया हुआ है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आस्था के केबिन से दो सिरिंज भी बरामद हुई हैं। मंगलवार को छानबीन के लिए एफएसएल की टीम आस्था के केबिन से साक्ष्य जुटाने के लिए जाएगी। फिलहाल आस्था का शव संजय गांधी अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया है। मंगलवार को डीडीयू अस्पताल में मेडिकल बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम में मौत के कारण, मौत का समय का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed