{"_id":"a3547162ebec0183af77a70de3584356","slug":"assistant-manager-accused-officer-of-molestation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने से अधिकारी कर रहा था छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महीने से अधिकारी कर रहा था छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 23 Dec 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-1 स्थित भीलवाड़ा ग्रुप के कॉरपोरेट ऑफिस में कार्यरत महिला सहायक प्रबंधक ने वहां के एक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। जिलाधिकारी ने एसएसपी को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़िता ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि वह कंपनी में 2007 से सहायक प्रबंधक के पद पर काम कर रही है। कंपनी का विद्युत सहायक अधिकारी छह-सात महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। 3 दिसंबर को बिल्डिंग की लिफ्ट में उसने उनसे छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें दो घंटे तक मीटिंग के बहाने एक कमरे में बंद रखा और अश्लील बात की। उन्होंने कंपनी के जीएम एचआर और चेयरमैन एचआर से शिकायत की लेकिन कार्रवाई के बजाय समझौता करने की सलाह दे दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर आरोपी ने उनकेपति को जान से मार डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोपी ने उन्हें बदनाम कर 15 दिसंबर को नौकरी छोड़ दी। 13 दिसंबर को उन्होंने सेक्टर-20 कोतवाली में यौन उत्पीड़न की शिकायत की लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद 16 दिसंबर को उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने कोतवाली इंचार्ज को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिलाधिकारी ने एसएसपी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।