{"_id":"6a3826e2fc72f8159705005d","slug":"assaulted-with-the-butt-of-a-country-made-pistol-and-sticks-case-registered-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-125228-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कट्टे के बट एवं लाठी डंडों से मारपीट की, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कट्टे के बट एवं लाठी डंडों से मारपीट की, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। कलसाडा गांव में एक परिवार के लोगों के साथ कट्टे के बट एवं लाठी डंडों से मारपीट की गई। थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार के रोहित के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि कलसाडा निवासी रोहित ने लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया है कि 19 जून को सांयकाल सात बजे वह अपने खेत पर था। उसी समय गांव के ही नवल, ओमप्रकाश, प्रिंस आपस मे मशविरा करके उसके पास खेत पर आए। उसका आरोप है कि कट्टा का भय दिखाकर लाठी ,डंडा एवं कुल्हाड़ी से मारपीट की। पीड़ित रोहित जैसे तैसे बचकर घायल अवस्था में घर आया। घर आकर उसने अपनी मां सरोज को बताई। उसकी मां सरोज एवं भाई मोहित आरोपियों के घरों पर उलाहना देने के लिए गए। आरोपी नवल ,ओमप्रकाश , गीता एवं प्रिंस ने मोहित एवं सरोज को घेर लिया। आरोपी दोनों को पीटने लगे। मोहित को कट्टे के बट से पीटा। पंच से भी पिटाई भी की गई। शोर सुनकर लोग आ गए,जिन्होंने उन्हें बचाया। झगड़े में तीन लोगों को चोटें आईं। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।