फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Asra Bi not commit suicide she was killed by father and brother in sambhal

सुसाइड नहीं मारी गई आसरा बी: प्रेम प्रसंग से खफा था परिवार, भाई शाहनबाज ने पकड़े पैर; पिता शाहिद ने दबाया गला

Thu, 12 Jan 2023 10:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Jan 2023 10:10 PM IST
सार

पिता शाहिद ने बताया कि नौ जनवरी की शाम चार बजे आसरा बी घर से चली गई थी। तलाश करने पर युवक के साथ मिली थी। घर लाकर समझाया गया था लेकिन वह मानी नहीं।

विज्ञापन
Asra Bi not commit suicide she was killed by father and brother in sambhal
पुलिस हिरासत में पिता शाहिद और भाई शाहनवाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संभल जिले स्थित ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव दूल्हापुर बंद उर्फ दारापुर निवासी आसरा बी (19) ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। हत्या के आरोपी युवती के पिता शाहिद और भाई शाहनबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने आसरा बी की हत्या उसके चल रहे प्रेम प्रसंग से खफा होकर की थी। जिस दुपट्टे से गला दबाया गया था। वह भी दुपट्टा पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन

आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। बुधवार को हुए खुलासे में युवती के पिता शाहिद ने बताया कि उसकी बेटी का गांव निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। कई बार समझाया था लेकिन वह उससे बात करना बंद नहीं कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जनवरी की शाम चार बजे घर से चली गई थी। तलाश करने पर युवक के साथ मिली थी। घर लाकर समझाया गया था लेकिन वह मानी नहीं। प्रेमी युवक के साथ ही रहने की जिद कर रही थी। इसी बात से खफा होकर उसका गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पिता पुत्र की निशानदेही पर हत्या के दौरान इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद किया है।

विज्ञापन

भाई ने पैर पकड़े और पिता ने गला दबा दिया
पुलिस पूछताछ में आरोपी भाई ने अपनी बहन की हत्या का जो खुलासा किया है वह दिल दहला देने वाला है। आरोपी ने बताया कि जब बहन ने अपनी जिद नहीं छोड़ी तो उसने दोनों पैर व एक हाथ पकड़ लिया। जबकि पिता ने एक हाथ को पकड़कर गले में दुपट्टा डालकर कस दिया। तब तक नहीं छोड़ा जब आसरा बी की मौत नहीं हो गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए सभी को जानकारी दी और जहरीले पदार्थ को भी नजदीक में डाल दिया।

पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़ गया था परिवार
आसरा बी की मौत की जानकारी मंगलवार को गांव के लोगों तक पहुंची। परिजनों ने सभी को बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। जब पुलिस पहुंची तो युवती का परिवार आत्महत्या करने का दावा करता रहा। जबकि गांव में चर्चा हत्या की चल रही थी। पुलिस ने हत्या की आशंका को मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसके बाद हत्या का खुलासा हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed