{"_id":"64ed05bc2054c4535806875b","slug":"asia-and-india-book-of-records-for-virtual-internship-to-aicte-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एआईसीटीई को वर्चुअल इंटर्नशिप के लिए एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, 1. 82 लाख को रोजगार से जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एआईसीटीई को वर्चुअल इंटर्नशिप के लिए एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, 1. 82 लाख को रोजगार से जोड़ा
Tue, 29 Aug 2023 02:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:08 AM IST
सार
आईसीटीई और एडुस्किल्स फाउंडेशन को सोमवार को दो-दो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड मिले हैं। एआईसीटीई ने डेढ़ साल में एक लाख 82 हजार वर्चुअल इंटर्नशिप करवाई हैं।
विज्ञापन
एआईसीटीई को वर्चुअल इंटर्नशिप के लिए एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) को सबसे अधिक वर्चुअल इंटर्नशिप करवाने के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। एआईसीटीई और एडुस्किल्स फाउंडेशन को सोमवार को दो-दो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड मिले हैं। एआईसीटीई ने डेढ़ साल में एक लाख 82 हजार वर्चुअल इंटर्नशिप करवाई हैं। इसमें से 40 फीसदी छात्राएं और 45 फीसदी ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्र भी शामिल हैं। खास बात यह है कि तकनीकी शिक्षा में इस तरह से कहीं भी इतनी बड़ी तादाद में छात्रों को स्नातक डिग्री के साथ रोजगार से जोड़ने पर काम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार को एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम, एनईएफटी अध्यक्ष प्रो. अनिल डी सहस्रबुद्धे, चीफ कॉर्डिनेटर ऑफिसर बुद्धा चंद्रशेखर समेत अन्य अधिकारियों ने इस अवॉर्ड को प्राप्त किया। प्रो. सीताराम ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के तहत तकनीकी कॉलेजों खासकर इंजीनियरिंग के छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए नियमों में कई बदलाव किए हैं। इसी के तहत वर्ष 2025 तक तकनीकी कॉलेजों के छात्रों के लिए एक मिलियन वर्चुअल इंटर्नशिप का लक्ष्य रखा है। डेढ़ साल में 1,82, 262 छात्रों को इंटर्नशिप करवाई गई है। इसके लिए 22 राज्यों में तकनीकी कॉलेजों के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है। वर्चुअल इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए एआईसीटीई और केंद्र सरकार की ही संस्था एडुस्किल्स फाउंडेशन में नवंबर 2021 में समझौता हुआ था।
विज्ञापन
गूगल और बेंटले सिस्टम 50 हजार इंटर्नशिप करवाएगा
एआईसीटीई के सरकारी और दूरदराज के इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब गूगल और बेंटले सिस्टम भी कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होंगे। दोनों ने सोमवार को विविध इंटर्नशिप डोमेन के लिए सहयोग की हामी भरी है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में दूरदराज, सरकारी व ग्रामीण इलाकों, छोटे शहरों के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट समेत अन्य कॉलेजों में गूगल और बेंटले सिस्टम भी कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होगा। इससे पहले इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी। गूगल फॉर डेवलपर्स और बेंटले सिस्टम करीब 50 हजार इंटर्नशिप करवाएगा। इसमें सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को 2डी/3डी सीएडी मॉडलिंग और रोड डिजाइन समेत अन्य इंटर्नशिप शामिल है।
विज्ञापन