फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ASI suspended in delhi for not wearing mask

मास्क न लगाने पर एएसआई निलंबित, महकमे के कुछ लोगों को लग रही है ज्यादती

Fri, 05 Jun 2020 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Jun 2020 04:45 AM IST
सार

  • डीसीपी ने तत्काल प्रभाव से की कार्रवाई, अब रोजाना लाइन में करनी होगी रिपोर्ट
  • पुलिसकर्मियों ने कहा, यह कार्रवाई ठीक नहीं, लगाया जा सकता था 200 रुपये जुर्माना
  • कुछ अधिकारियों ने मास्क न पहनने पर हुई कार्रवाई को सही ठहराया है

विज्ञापन
ASI suspended in delhi for not wearing mask
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मास्क नहीं लगाना दिल्ली पुलिस के एएसआई को भारी पड़ गया है। चौथी बटालियन में तैनात एएसआई बिना मास्क के गुजर रहा था। इस बीच पुलिस उपायुक्त सत्यवीर कटारा की उस पर नजर पड़ी तो वह आगबबूला हो गए। 

विज्ञापन


डीसीपी ने मास्क नहीं लगाने की वजह पूछी तो एएसआई ने गर्मी होने और मास्क लगाकर सांस न आने की बात की। पुलिस उपायुक्त ने सख्त कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से एएसआई को निलंबित कर दिया। आदेश के बाद फौरन एएसआई से सारा सामान भी जमा करने के लिए कह दिया गया। 
विज्ञापन


एएसआई को अब रोजाना लाइन में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है। इसको लेकर महकमे में तमाम चर्चाएं हो रही हैं। निचले स्टाफ का कहना है कि पुलिस उपायुक्त एएसआई पर जुर्माना भी लगा सकते थे। इतनी छोटी सी वजह के लिए सस्पेंड करना ठीक नहीं था। उन्हे यह ज्यादती लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई एक जून को हुई। 1997 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए एएसआई को सस्पेंड कर उनसे वर्दी, आईकार्ड और सभी सरकारी सामान जमा कराने के लिए कहा गया है। एक तरफ भले ही कुछ पुलिस कर्मी इस कार्रवाई को सख्ती मान रहे हैं लकेिन  कुछ अधिकारियों ने मास्क न पहनने पर हुई इस कार्रवाई को सही ठहराया है। 

उनका कहना है कि पिछले दिनों कोरोना डीएपी के बैरक में पहुंच गया था। उसके बाद बैरक को सील कर दिया गया था। तभी से पूरी चौथी बटालियन के अलावा सभी को बेहद गंभीरता से दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। इस वजह से सख्त कार्रवाई एकदम ठीक हुई है।


पुलिस मुख्यालय के कुछ जवानों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से पुलिसकर्मियों का मनोबल गिरेगा। ऐसे समय में जवान अपनी जान पर खेलकर ड्यूटी कर रहे हैं। नियम के अनुसार 200 रुपये जुर्माना लगाकर एएसआई को छोड़ा जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed