फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ASI of haryana police misbehave with complainant in police station of gurugram

फरियादी को एएसआई ने कहा- 'आज थाने की छुट्टी है, गेट आउट'

Thu, 25 Jul 2019 10:42 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
ASI of haryana police misbehave with complainant in police station of gurugram
प्रतीकात्मक फोटो
फ्रेंडली पुलिसिंग का दावे फेल नजर आ रहे हैं। गुरुग्राम पुलिस के थाने-चौकियों में फरियादियों के साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए फरियादी को एएसआई ने कहा कि ,आज थाने की छुट्टी है, गेट आउट , यह कहकर उसे भगा दिया। 
विज्ञापन


मामला सेक्टर-10 थाने का है। पुलिस आयुक्त को दी शिकायत के मुताबिक सरस्वती एंक्लेव में रहने वाले कृष्ण अवतार पुत्र मोहनलाल की पत्नी 16 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। 
विज्ञापन


घर पर चार वर्षीय बच्ची अकेली छोड़ गई। पीड़ित ने इस संबंध में जब सेक्टर-10 थाना में शिकायत के लिए पहुंचा तो एएसआई कृष्ण कुमार ने उसे बाहर ही रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने कहा कि उसकी पत्नी अभी तक घर पर नहीं आई तो उसने डांटते हुए कहा कि आज थाने की छुट्टी है, गेट आउट। इसके बाद उसे काफी बुरा भला कहकर थाने से भगा दिया। इस पूरे किस्से के बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दी। 

जिस पर आयुक्त कार्यालय ने उसकी शिकायत के आधार पर दोबारा थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस आयुक्त ने इस पूरे प्रकरण पर एएसआई पर लगे आरोपों की जांच के लिए भी कहा। पीड़ित के मुताबिक बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने उसकी शिकायत तो ले ली। लेकिन पत्नी को ढूंढने के लिए उसे ही गाड़ी बुक कराने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed