फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ASI of Delhi Police absconding in his wife murder case

पत्नी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस का एएसआई फरार, गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू

Sat, 02 Mar 2019 04:55 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 02 Mar 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
ASI of Delhi Police absconding in his wife murder case
सांकेतिक तस्वीर
गरिमा गार्डन में पत्नी रजिया की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी पति आसिफ, दोस्त जाहिद और पवन मलिक को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। तीनों आरोपी घर से फरार है। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, साहिबाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को एएसआई पवन मलिक के आपराधिक वारदात में संलिप्त होने व रिपोर्ट दर्ज होने की भी जानकारी दी है।
विज्ञापन


एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि रजिया का पति आसिफ और उसके साथी पवन मलिक व जाहिद की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। सभी आरोपी अभी फरार हैं। पवन मलिक दिल्ली के नंद नगरी थाने में एएसआई के पद पर तैनात हैं। पवन मलिक अपनी पत्नी और बच्चों से साथ फरार है। मामले की रिपोर्ट बनाकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को भेजी जा रही है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि गरिमा गार्डन निवासी रजिया की शादी सुंदरनगर निवासी आसिफ से हुई थी। आसिफ शराब पीता है। वह लूट व अन्य मामलों में दिल्ली से कई बार जेल भी जा चुका है। रजिया 25 दिन पहले मायके गरिमा गार्डन आ गई थी। 25 फरवरी को आसिफ अपने साथी पवन मलिक और जाहिद के साथ गरिमा गार्डन पहुंचा और रजिया से वापस चलने की बात कहने लगा। रजिया ने आसिफ से शराब छोड़ने की बात कही। इस पर आसिफ ने रजिया पर गोली मार दी। इलाज के दौरान रजिया की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed