फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Asaduddin Owaisi's party AIMIM may give ticket to Delhi riots accused Shahrukh Pathan in assembly elections

दिल्ली दंगे के आरोपी को टिकट!: जेल में बंद शाहरुख पठान, चुनावी मैदान में उतार सकती है ओवैसी की पार्टी AIMIM

Wed, 25 Dec 2024 01:44 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Dec 2024 01:44 PM IST
सार

ओवैसी की पार्टी दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरु पठान को विधानसभा का टिकट दे सकती है।एआईएमआईएम के दिल्ली प्रमुख शोएब जमाई ने दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरुख पठान के परिवार से मुलाकात की है।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi's party AIMIM may give ticket to Delhi riots accused Shahrukh Pathan in assembly elections
दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख पठान को टिकट दे सकती है असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के दिल्ली प्रमुख शोएब जमाई ने दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरुख पठान के परिवार से मुलाकात की है।बताया जा रहा है कि ओवैसी की पार्टी शाहरुख पठान को इस बार के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतार सकती है। 2020 के दंगों के दौरान पठान ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी पर बंदूक तान दी थी। बाद में बंदूक के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और तब से वह जेल में है। पार्टी ने इससे पहले एक अन्य आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दिया है।

विज्ञापन

शोएब जमई ने एक्स पर लिखा, 'पिछले दिनों जेल में बंद शाहरुख पठान के घर पर उनकी मां से मेरी मुलाकात हुई। दिल्ली मजलिस (AIMIM) का एक डेलिगेशन उनके परिवार से मुलाकात करके उनके हालात और कानूनी सहायता के सिलसिले में बातचीत की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा, 'दिल्ली में इंसाफ की मुहीम में हमारा यह छोटा सा कदम कई परिवारों को हौसला देगा, जिनके बच्चे बिना ट्रायल के सालों से जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जमानत उन कैदियों का अधिकार है जिनके मामले लंबित हैं. उनकी मां का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के इशारे पर ही उनके बेटे पर केस दर्ज किया गया और यह बात वह भूल नहीं सकेंगे।'
विज्ञापन

एआईएमआईएम से मिली जानकारी के मुताबिक, जेल में बंद 2020 के उत्तरपूर्वी दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी शाहरुख पठान को दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपना उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है। पार्टी के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष शोएब जमई का कहना है कि फिलहाल उसके नाम को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। 

बता दें कि एआईएमआईएम ने दंगों के एक अन्य आरोपी ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद विधान सभा से उम्मीदवार बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक जमी ने बीते दिनों आरोपी पठान के परिवार से मुलाकात की। साथ ही मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। पार्टी ने बुधवार को 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना के बारे में बताया। साथ ही जल्द उम्मीदवारों के नाम तय करने की बात कही। 

पठान पर दंगा करने, विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाले गैरकानूनी जमावड़े सहित कई अपराधों का आरोप है। पठान हिंसा के दौरान हेड-कांस्टेबल दीपक दहिया पर पिस्तौल तानने और रोहित शुक्ला नामक व्यक्ति की हत्या की कोशिश के दो मामलों में आरोपी है। वह अभी तिहाड़ जेल में बंद है।

गौरतलब है कि दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थकों और विरोधियों के बीच फरवरी 20 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे भड़क उठे थे जिनमें कम से कम 53 लोग मारे गए थे।

उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी 2020 को मौजपुर-जाफराबाद इलाके में सीएए के विरोध में हुए दंगे में शाहरुख पठान ने खुलेआम पुलिस हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर पिस्तौल तान दी थी। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed