फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Asaduddin Owaisi AIMIM leader said Akhilesh Yadav does not have strength to stop BJP from coming to power in UP

असदुद्दीन ओवैसी बोले: अखिलेश यादव में ताकत नहीं कि भाजपा को यूपी की सत्ता में आने से रोक लें

Tue, 01 Mar 2022 07:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 07:45 PM IST
सार

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव में ताकत नहीं कि वह भाजपा को यूपी की सत्ता में आने से रोक लें। उन्होंने अपील करते हुए मुसलमानों से पूछा कि वे कब तक सपा और बसपा नेताओं के लिए फुटबॉल बने रहेंगे।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi AIMIM leader said Akhilesh Yadav does not have strength to stop BJP from coming to power in UP
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने बलिया में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव में ताकत नहीं कि वह भाजपा को यूपी की सत्ता में आने से रोक लें। 2017 के विधानसभा चुनाव में यादव ने कांग्रेस से हाथ मिलाया और 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भी गठबंधन किया। ओवैसी सिकंदरपुर इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें आवारा पशुओं की समस्या के बारे में पता चला, जो राज्य में किसानों को चुनाव के समय ही परेशान कर रहे हैं। 

विज्ञापन


ओवैसी ने आगे कहा कि मुफ्त राशन बांटकर राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा गरीबों का अपमान कर रही है। खुद को चौकीदार कहने के बाद प्रधानमंत्री अब बादशाह बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी पिछले सात वर्षों से चाय पीने में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें चुनाव के समय ही राज्य में आवारा पशुओं की समस्या का पता चला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार ने किसानों या युवाओं के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन


ओवैसी ने अपील करते हुए मुसलमानों से पूछा कि वे कब तक सपा और बसपा नेताओं के लिए फुटबॉल बने रहेंगे। कमजोर को मजबूत बनाने और सामाजिक न्याय के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केवल मोर्चा ही राज्य को भाजपा से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। 10 मार्च को उत्तर प्रदेश में भगवा पार्टी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed