फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jumping at AIIMS Metro station, the head will be separated from the fence and then ...

एम्स मेट्रो स्टेशन पर छलांग लगाते ही धड़ से अलग हो गया सिर और फिर...

Wed, 05 Apr 2017 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Apr 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
jumping at AIIMS Metro station, the head will be separated from the fence and then ...
metro track - फोटो : amar ujala
एम्स मेट्रो स्टेशन पर एक कारोबारी ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके छलांग लगाते ही मेट्रो की तेज रफ्तार से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। मरने से पहले उसने अपने बेटे और बेटी को एक दुखभरा सुसाइड लेटर भेजा था। 
विज्ञापन



दरअसल, मृतक के मोबाइल फोन से एक सुइसाइड नोट मिला है जिसमें उसने कारोबारी ने अपने मरने की वजह बतायी है। बच्चों ने जैसे ही उसे पढ़ा तो वो भी समझ नहीं पाए कि इतनी मामूली सी बात पर कोई मर कैसे सकता है। 
विज्ञापन


खुदकुशी करने से पूर्व उसने अपने सुइसाइड नोट को बेटे और बेटी के फोन पर भेज दिया था। पुलिस ने कारोबारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय ट्रेन समयपुर बादली की ओर जा रही थी

jumping at AIIMS Metro station, the head will be separated from the fence and then ...
metro
पुलिस के अनुसार मंगलवार 1.55 बजे पुलिस को एम्स मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक शख्स के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। घटना के समय ट्रेन समयपुर बादली की ओर जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने पाया कि मरने वाले का सिर धड़ से अलग हो गया है। मरने वाले की पहचान विरेंदर नगर जनकपुरी निवासी हरजीत सिंह (55) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला जिसमें उसने मैसेज के तौर पर सुसाइड नोट लिखा था। जिसे उसने अपनी बेटी और बेटे को भेजा था। सुसाइड नोट में उसने कारोबार में घाटा होने से परेशान होकर जान देने की बात लिखी थी।

घटना के कुछ देर बाद ही मृतक की बेटी एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंच गयी

jumping at AIIMS Metro station, the head will be separated from the fence and then ...
मेट्रो - फोटो : wikipedia
घटना के कुछ देर बाद ही मृतक की बेटी एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंच गयी जबकि उसका बेटा बाद में पहुंचा। पूछताछ में पता चला कि हरजीत का नेहरू प्लेस में सीसीटीवी कैमरे का कारोबार था। 

जांच के दौरान पुलिस ने प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें पुलिस ने पाया कि 1.50 मिनट पर हरजीत सिंह प्लेटफार्म पर पहुंचा। पांच मिनट तक टहलने के बाद समयपुर बादली की ओर जाने वाली ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंची उसने उसके सामने छलांग लगा दी।

घटना के बाद करीब 15 मिनट तक समयपुर बादली की तरफ जाने वाली ट्रेन का परिचालन बाधित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed