फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal inspected the road with Chief Minister Atishi

Delhi: 'दिल्ली में काम रोकने के लिए हुई मेरी गिरफ्तारी, भाजपा नेता ने मुझसे कही यह बात', केजरीवाल का बड़ा आरोप

Thu, 26 Sep 2024 12:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 Sep 2024 12:47 PM IST
सार

दिल्ली की सीएम आतिशी, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर पहुंचे।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal inspected the road with Chief Minister Atishi
सीएम आतिशी संग केजरीवाल ने सड़क का निरीक्षण किया - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली में कामों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में हैं। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी के साथ सड़कों का जायजा लिया। वे दिल्ली में युद्ध स्तर पर काम करने की तैयारी में हैं। दिल्ली की सीएम आतिशी, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले मैं भाजपा के एक नेता से मिला और मैंने उनसे पूछा कि मुझे गिरफ्तार करके क्या फायदा हुआ? उन्होंने बताया कि इससे दिल्ली सरकार डीरेल तो हो ही गई। केंद्र सरकार द्वारा मुझे गिरफ्तार करने का मकसद ही दिल्ली की जनता के कामों को रोकना था लेकिन दिल्लीवालों को मैं कहना चाहता हूं कि अब मैं बाहर आ गया हूं और जनता के सभी रुके हुए काम तेजी से पूरे कराए जाएंगे।

विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुझे जेल भेजकर दिल्ली के काम रोक दिए थे। सड़कें भी खराब हो गईं। उनका यही मकसद था। आज मैंने मुख्यमंत्री आतिशी के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक सड़क का निरीक्षण किया। इस सड़क को भी जल्दी ठीक किया जाएगा, दिल्ली की बाक़ी सड़कों को भी जल्द ठीक कराया जाएगा। अब मैं वापस आ गया हूं, दिल्ली के लोग चिंता ना करें। दिल्ली के सभी रूके हुए काम कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed