{"_id":"5daa12a18ebc3e013a3e5451","slug":"arvind-kejriwal-will-inaugurate-100-mohalla-clinics-today-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल आज करेंगे 100 मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन, सरकार किराए पर ले रही जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल आज करेंगे 100 मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन, सरकार किराए पर ले रही जमीन
Sat, 19 Oct 2019 12:59 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला क्लीनिक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 100 मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। वहीं सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक को बढ़ाने के लिए जमीन के आकार में भी कमी की है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब मोहल्ला क्लीनिक 40 वर्ग मीटर में संचालित हो सकता है।
विज्ञापन
अभी तक संचालित मोहल्ला क्लीनिक करीब 60 वर्गमीटर क्षेत्र में हैं। करीब 20 वर्ग फुट जमीन को छोटा किया है। ताकि किराए पर आसानी से मिल सके। इतना ही नहीं भूमि लेने के नियमों में भी सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं। ताकि आवेदकों की संख्या में इजाफा हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार पिछले काफी समय से मोहल्ला क्लीनिक को लेकर भूमि संकट दूर करने के लिए किराए को लेकर योजना चला रही है। अभी तक कई जमीनें विभाग को मिल चुकी हैं। इनमें से कुछ जमीनों पर नए मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम चल रहा है। इतना ही नहीं दिल्ली के करीब 8 लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने मोहल्ला क्लीनिक के लिए जमीन निशुल्क दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में ही राजधानी के तकरीबन 202 मोहल्ला क्लीनिक में करीब 1 करोड़ 70 लाख लोग चिकित्सा लाभ ले चुके हैं। वहीं इन क्लीनिकों में करीब 16 लाख रोगी निशुल्क जांच भी करा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे तिमारपुर क्षेत्र से 100 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल मोहल्ला क्लीनिकों की संख्या 302 हो जाएगी। दिसंबर तक यह संख्या 500 हो जाएगी।