फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind Kejriwal will be under three layer security in Tihar apart from TV these facilities will be available i

Kejriwal in Tihar: तिहाड़ में तीन लेयर की सुरक्षा में रहेंगे केजरीवाल, सेल में टीवी के अलावा मिलेंगी ये सुविधा

Mon, 01 Apr 2024 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 01 Apr 2024 10:06 PM IST
सार

केजरीवाल के सेल व आसपास करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसकी मॉनिटरिंग जेल महानिदेशक करेंगे। इसके अलावा सेल की सुरक्षा के लिए एक हेड वार्डर तैनात रहेगा। क्यूआरटी टीम भी 24 घंटे निगरानी करेगी। 

विज्ञापन
arvind Kejriwal will be under three layer security in Tihar apart from TV these facilities will be available i
तिहाड़ जेल पहुंचे केजरीवाल - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार शाम तिहाड़ जेल भेज दिया गया। वह जेल नंबर दो की एक सेल में रहेंगे। जेल सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल तीन लेयर की सुरक्षा में रहेंगे। उनके सेल व आसपास करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसकी मॉनिटरिंग जेल महानिदेशक करेंगे। इसके अलावा सेल की सुरक्षा के लिए एक हेड वार्डर तैनात रहेगा। क्यूआरटी टीम भी 24 घंटे निगरानी करेगी। सेल में एक टेलीविजन की व्यवस्था होगी। साथ ही वह लाइब्रेरी से किताब लेकर पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 4.02 बजे जेल वैन से अरविंद केजरीवाल तिहाड़ के जेल नंबर दो में पहुंचे। जेल में पहुंचने के बाद उन्हें ड्योढ़ी (कार्यालय) पर ले जाया गया। जहां उनका नाम, पता सहित अन्य जानकारी हासिल करने के बाद जेल अधिकारियों ने उनका मेडिकल करवाया। इसके बाद उन्हें सेल में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल सूत्रों का कहना है कि अदालत के आदेश के मुताबिक ही उन्हें सुविधा दी जाएगी। उन्होंने अदालत से जेल में रहने के दौरान कुछ किताब व अन्य सामान की मांग की है, जिसे जेल प्रशासन की ओर से मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन

समर्थकों ने जेल के बाहर किया प्रदर्शन
अदालत से अरविंद केजरीवाल को जेल भेजे जाने के आदेश होने के बाद उनके समर्थक जेल के बाहर जुटने लगे। कुछ ही देर में जेल नंबर दो के गेट के पास सैकड़ों समर्थक जमा हो गए। लोगों के जेल के बाहर पहुंचने की आशंका को देखते हुए पश्चिम जिला पुलिस ने पहले ही जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी। वहां पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जेल के बाहर बैरिकेड लगा दिया गया था। सुरक्षा की निगरानी खुद पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कर रहे थे। समर्थक बीच बीच में दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी करते हुए समर्थक सड़क पर आ गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने समर्थकों पर हल्का बल प्रयाेग कर उन्हें वहां से हटा दिया।

आबकारी नीति में जेल में बंद नेता
. सत्येंद्र जैन ----------------जेल नंबर सात
. मनीष सिसोदिया--------- जेल नंबर एक
. संजय सिंह ---------------जेल नंबर पांच
. विजय नायर --------------जेल नंबर चार
. के कविता ----------------जेल नंबर छह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed