{"_id":"5c4ba25dbdec2273ac45dcb4","slug":"arvind-kejriwal-teaches-to-the-haryana-worker-about-door-to-door-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर-टू-डोर कैंपेन के बारे में केजरीवाल ने सिखाए गुर, बैठक में हरियाणा के कार्यकर्ता हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर-टू-डोर कैंपेन के बारे में केजरीवाल ने सिखाए गुर, बैठक में हरियाणा के कार्यकर्ता हुए शामिल
Sat, 26 Jan 2019 05:27 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 26 Jan 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने आवास पर हरियाणा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर कैंपेन को तीसरे चरण में ले जाने के गुर सिखाए। केजरीवाल की क्लास में गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, सिरसा और सोनीपत लोकसभा के करीब 250 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आप का संदेश घर-घर पहुंचाना है। अगर हरियाणा बदलना है, तो लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करनी होगी। जिस तरह से दिल्ली के हर घर को दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने आप से जोड़ा था, उसी तरह की रणनीति पर हरियाणा में भी काम करना है। आप की टीमें गांव-गांव, घर-घर जाकर हरियाणा के मौजूदा हालात पर लोगों से चर्चा करें।
विज्ञापन
दूसरी तरफ हरियाणा प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि डोर-टू-डोर अभियान ही वह हथियार है, जिससे दिल्ली विधानसभा में भाजपा 3 पर सिमट गई और कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। अगर हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने भी ठान लिया तो दिल्ली जैसा परिणाम दिया जा सकता है। अभियान से हरियाणा सरकार की नाकामी पर चर्चा हो और दिल्ली सरकार के कामकाज के बारे में बताया जाए।
विज्ञापन