फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind kejriwal delhi takes charge as the Chief Minister alongwith other ministers

Delhi CM Arvind Kejriwal: केजरीवाल समेत सभी छह मंत्रियों ने संभाला पदभार, शाम तक विभागों का बंटवारा

Mon, 17 Feb 2020 11:41 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 17 Feb 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal delhi takes charge as the Chief Minister alongwith other ministers
CM अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

रविवार को रामलीला मैदान में शपथग्रहण करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोमवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। केजरीवाल समेत नई सरकार के सभी छह मंत्रियों ने आज सुबह पदभार संभाला।

विज्ञापन
कामकाज संभालने के बाद पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया ने बताया कि फिलहाल विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। आज शाम तक सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नई सरकार अगले पांच साल तक काम करने को लेकर प्रतिबद्ध है। सबसे पहले बजट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उसी के आधार पर काम शुरू होंगे। वहीं गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी 23 फरवरी से 23 मार्च तक देश के सभी राज्यों को लोगों को आप से जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी। इस अभियान का मकसद एक करोड़ लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ना है।

रामलीला मैदान में रविवार को केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ ही मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, इमरान हुसैन, सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।




गौरतलब है कि दिल्ली की जनता ने तीसरी बार केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का मौके दिया है। इस बार तमाम प्रयासों के बावजूद आम आदमी पार्टी भाजपा को मात देने में सफल रही। जनता ने दिल्ली की 70 में से 62 सीटों पर केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को चुना, जबकि भाजपा को कुल आठ सीटें ही मिल पाईं। 

आप के कार्यकाल में दिल्ली की सरकारी स्कूलों में हुए बदलाव और स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए विकास को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इस बार आप की जीत के पीछे भी सरकार के कामकाज की सफलता को ही कारण बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed