फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal sent message to AAP MLAs from jail

CM का AAP विधायकों को संदेश: 'दिल्लीवासियों को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए'; सुनीता ने जारी किया वीडियो

Thu, 04 Apr 2024 12:07 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 04 Apr 2024 12:07 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने उनका जेल से भेजा हुआ संदेश पढ़कर सुनाया।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal sent message to AAP MLAs from jail
सुनीता केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने उनका जेल से भेजा हुआ संदेश पढ़कर सुनाया। सुनीता ने जेल से भेजा गया पत्र पढ़ते हुए कहा कि आपके केजरीवाल ने जेल से सभी विधायकों के लिए संदेश भेजा। 

विज्ञापन


सुनीता ने बताया कि सीएम केजरीवाल ने कहा, मैं जेल में हूं इस वजह से मेरे किसी दिल्लीवासी को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। सभी विधायक हर दिन अपनी विधानसभा में जाएं और इलाकों का दौरा करें। लोगों की समस्याओं का हल करें। मैं केवल सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की बात नहीं कर रहा, हमें लोगों की बाकी समस्याएं भी दूर करनी हैं। दिल्ली की दो करोड़ जनता मेरा परिवार है। उन्होंने कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जेल से बाहर आने के बाद आप सांसद संजय सिंह अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुख्यमंत्री आवास पर मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने मुलाकात की। आप सांसद की रिहाई पर खुशी जताते हुए सुनीता ने कहा है कि जल्द ही सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भी न्याय मिलेगा।


181 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए संजय सिंह
राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद बाहर आ गए। उन्हें बुधवार रात साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। शाम को अदालत का आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। ढोल बजाते हुए लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए।

संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष करने का समय है। यह समय जश्न मनाने का नहीं है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे। इसके बाद संजय सिंह केजरीवाल के घर गए। उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed