फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind kejriwal send a message on women's day

केजरीवाल की सफलता के पीछे है दो महिलाओं का हाथ

Sat, 07 Mar 2015 12:09 PM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal send a message on women's day

एक ओर जहां दिसंबर 2012 में हुए निर्भया रेप केस पर बनी डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण को लेकर दुनिया भर में बहस जारी है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार यानि आठ दिसंबर को दुनिया भर में महिला दिवस मनाए जाने से एक दिन पूर्व अपना ऑडियो संदेश जारी किया है।

विज्ञापन


इस संदेश के माध्यम से उन्होंने अपनी सफलता के पीछे खड़ी दो महिलाओं के बारे में बताया। इस संदेश में अरविंद में पुरुषों को संदेश देने के साथ ही साथ उन्हें एक सबक देने की भी कोशिश की है।
विज्ञापन

 
इलाज के लिए छुट्टी पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वह दो महिलाओं की वजह से हुं। जब मैं पागलों की तरह आंदोलन में भाग ले रहा था उस समय मेरी पत्नी घर की जिम्मेदारी संभाल रही थी और मेरी मां ने मेरा साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने इस संदेश में अपनी मां और पत्नी की तारीफ करते हुए उन्हें अपने संघर्ष का सबसे अहम सहयोगी करार दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं मां,बहन,बेटी, पत्नी के रूप में अपने सारे दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाती हैं।

केजरीवाल ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं

Arvind kejriwal send a message on women's day

उन्होंने कहा कि पुरुषों को महिलाओं से सीखना चाहिए कि कैसे वह सारे रिश्तों को निभाते हुए ऑफिस में अपने काम को भी उतने ही अच्छे ढंग से निभाती हैं। ऐसे में कुछ पुरुष महिलाओं की पहनावे पर टिप्पणी करते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि जो पुरुष महिलाओं के पहनावे के पर टिप्पणी करते हैं असल में वह अपने घर में भी महिलाओं की इज्जत नहीं करते। केजरीवाल ने कहा कि हम सब मिलकर दिल्ली को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर बनाएंगे।

केजरीवाल ने अपने संदेश के अंत में सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि ‌अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब है और फिलहाल वह अपना इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यभार सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed