फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind kejriwal says to meditate on holy and also ask public to meditate if they think pm doing wrong

केजरीवाल का आह्वान: आज मैं पूरा समय करूंगा ध्यान, अगर आपको लगता है पीएम ठीक नहीं कर रहे तो आप भी करें

Wed, 08 Mar 2023 03:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 Mar 2023 03:48 AM IST
सार

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 सालों बाद कोई ऐसा व्यक्ति आया जिसने सरकारी स्कूलों की कायापलट कर दी और गरीबों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी उसे जेल भेज दिया गया। वह हैं मनीष सिसोदिया।

विज्ञापन
Arvind kejriwal says to meditate on holy and also ask public to meditate if they think pm doing wrong
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से होली के दिन ध्यान करने का आह्वान किया। उनका कहना है कि वह भी होली पर पूरे दिन ध्यान करेंगे, प्रार्थना करेंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल का कहना है कि वह देश के हालात को देखकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि जिस देश के प्रधानमंत्री गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और लोगों को अच्छे अस्पताल व मुफ्त इलाज करवाने वालों को जेल में डालते हैं और करोड़ों का घोटाला करने वाले को गले लगाते हैं उस देश के हालात ठीक नहीं है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि यही कारण है कि मैं होली वाले दिन पूरा समय देश के लिए ध्यान करूंगा, प्रार्थना करूंगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें भी लगता है कि देश के प्रधानमंत्री ठीक नहीं कर रहे हैं तो जनता भी उनके साथ होली वाले दिन थोड़ा समय निकालकर पूजा करे, ध्यान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 सालों बाद कोई ऐसा व्यक्ति आया जिसने सरकारी स्कूलों की कायापलट  कर दी और गरीबों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी उसे जेल भेज दिया गया। वह हैं मनीष सिसोदिया। वहीं आजादी के 75 साल बाद एक शख्स ने लोगों मुफ्त इलाज मुहैया कराया, घर-घर तक अच्छा इलाज पहुंचाया, सरकारी स्कूलों को बेहतर किया उसे प्रधानमंत्री ने जेल भेज दिया। वो हैं सत्येंद्र जैन। वहीं एक शख्स जिसने देश को लूटा उसे प्रधानमंत्री ने गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed