फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal says Delhi people will get health service per one kilometer

दिल्ली वालों को प्रति एक किलोमीटर पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवा : अरविंद केजरीवाल

Sun, 05 Jan 2020 07:00 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 05 Jan 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal says Delhi people will get health service per one kilometer
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आप ट्विटर
अब दिल्ली के लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए घर से कई किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने घर से एक किलोमीटर के भीतर ही स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। ये कहना है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। रविवार को दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक साथ 150 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


वेस्ट एन्क्लेव में आयोजित मोहल्ला क्लीनिक के उद्धाटन समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली में 450 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक खुल चुके हैं। जल्द ही दिल्ली में एक हजार और मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। जहां लोगों को सभी तरह के इलाज की सुविधा मुफ्त मिलेगी। सीएम ने कहा, विश्व में ऐसा पहली बार हुआ कि एक दिन में किसी एक शहर में 152 प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खोले गए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली में जगह-जगह वहां के विधायक, सांसद और काउंसलर अपने-अपने इलाके के मोहल्ला क्लीनिक का उद्धाटन एक साथ किए हैं। साल 2015 में पहला मोहल्ला क्लीनिक खोला गया था। उस वक्त ये एक नया प्रयोग था लेकिन कुछ ही समय में दुनिया भर के देशों में इसकी सराहना होने लगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में सिर्फ मोहल्ला क्लीनिक ही नहीं बनाए जा रहे हैं, बल्कि कई बड़े अस्पताल भी बनाए जा रहे हैं। 70 साल में सभी पुरानी सरकारों ने मिल कर मात्र 10 हजार बेड के सरकारी अस्पताल बनाए थे। पिछले पांच साल के अंदर पूरे दिल्ली के अंदर 15 हजार नए बेड बन कर तैयार हो रहे हैं। पिछले पांच साल में मोहल्ला क्लीनिक में करीब 2 करोड़ लोगों ने इलाज करा लिया है। 

दिल्ली में पहले जितने सरकारी थे, उसमें हर साल तीन करोड़ लोग इलाज कराया करते थे। पहले हर साल तीन करोड़ लोग इलाज कराते थे और अब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में हर साल 6 करोड़ लोग इलाज करा रहे हैं। ग्रेटर कैलाश जैसे इलाके के लोगों की मांग पर वहां पर दो मोहल्ला क्लीनिक बनाया गया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कामों का गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम आएगा, लेकिन हमारे लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड तो जनता ही है। दिल्ली के अंदर शिक्षा, स्वास्थ्य में पिछले पांच साल में ऐसे-ऐसे काम हुए हैं। अगर पांच साल में इतने काम हो सकते थे, तो 70 साल में भी हो सकते थे। इसका मतलब हमारे देश को जानबूझ कर पीछे रखा गया। 

मोहल्ला क्लीनिक में 109 दवाएं और 212 जांच मुफ्त

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक में 109 आवश्यक दवाओं का वितरण मुफ्त किया जाता हैं। इसके अलावा 212 तरह की मुफ्त जांच की सुविधा है।  मोहल्ला क्लीनिक के अधिकांश हिस्से में स्वास्तिक स्लेट-केक टिन के आकार का एक चिकित्सा उपकरण है, जो 33 आम चिकित्सा परीक्षण करता है। इसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक के लिए किराये पर जमीन देने के नियम को सरल करने से काफी सहूलियत मिली है। 

मोहल्ला क्लीनिक पर एक नजर:

. 20 जुलाई 2015 को पीरागढ़ी के जेजे पंजाबी कॉलोनी में खुला था पहला मोहल्ला क्लीनिक। 
. क्लीनिक का निर्माण लगभग 50 से 60 वर्गमीटर क्षेत्रफल में हुआ है। आधुनिक तकनीक और आर्थिक तरीके से नवीनतम डिजाइन के साथ निर्मित अर्ध स्थायी संरचना में लगभग 100 से 150 वर्गमीटर के एक भूखंड में बना है।
. न्यूनतम 40 वर्ग मीटर क्षेत्र और कम से कम एक शौचालय के साथ किराए के परिसर में क्लिनिक स्थापित किए जा रहे हैं।
. वर्तमान में 300 मोहल्ला क्लीनिक कार्य कर रहे हैं और शाम की पाली में 31 मोहल्ला क्लीनिक हैं।
. रविवार को 152 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। अब दिल्ली में कुल 452  मोहल्ला क्लीनिक हो गए हैं। साथ ही 31 क्लीनिक शाम की पाली वाले हैं।

मोहल्ला क्लीनिक से जुड़े फैक्ट्स 

समय : सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक। 
दवाएं : सभी क्लीनिक पर 212 तरह की जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं।
जांच : 212 नैदानिक परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है।
ओपीडी: 2 करोड़ से अधिक। 
टेस्ट:  18 लाख से ज्यादा
(आंकड़ें : वर्ष 2015 से 30 नवंबर 2019 तक)

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं का बजट

. वर्ष 2019-20 के बजट में दिल्ली सरकार ने 7,485 करोड़ रुपये का बजट रखा। 
. वर्ष 2018-19 के बजट में 6,729 करोड़ रुपये स्वास्थ्य के लिए थे। 
. मोहल्ला क्लीनिक और पॉली क्लीनिक्स स्थापित करने के लिए 375 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed