फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal said wrong water bills will be waived off after delhi election

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का एक और चुनावी एलान, चुनाव बाद दिल्ली में पानी के बिल होंगे माफ

Sat, 04 Jan 2025 12:25 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 12:25 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal said wrong water bills will be waived off after delhi election
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक और बड़ा एलान किया है। उन्होंने दिल्ली के लोगों से कहा कि गलत पानी के बिलों को न भरें। जिन लोगों के गलत पानी के बिल आए हुए हैं, उन्हें भरने की जरूरत नहीं है। चुनाव के बाद उनके गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार पिछले 10 सालों से लोगों को मुफ्त पानी मुहैया करा रही है। 12 लाख से ज्यादा परिवारों को जीरो पानी का बिल आता है। लेकिन मेरे जेल जाने के बाद, मुझे नहीं पता कि इन लोगों ने क्या किया। उन्होंने कुछ गलत किया और लोगों को हर महीने हजारों और लाखों रुपये का पानी का बिल आना शुरू हो गया।

आगे कहा कि मैं सार्वजनिक रूप से और आधिकारिक तौर पर घोषणा करना चाहता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनके बिल गलत हैं। उन्हें अपने पानी के बिल का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। उन्हें इंतजार करना चाहिए। चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी और हम उनके गलत बिल माफ करवाएंगे। यह मेरा सभी लोगों से वादा है, यह मेरी गारंटी है।

केजरीवाल के आवास के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। पंजाब की महिलाओं का एक समूह दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहा था। दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान उनके द्वारा किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे महिलाएं उनकी (कांग्रेस और भाजपा) पार्टी की हैं। वे पंजाब से नहीं आई हैं। पंजाब की महिलाएं हमारे साथ हैं। उन्हें आप पर भरोसा है। कांग्रेस और भाजपा को आधिकारिक तौर पर घोषणा करनी चाहिए कि वे दिल्ली में आप के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed