{"_id":"63368145e9f6722a1410e42d","slug":"arvind-kejriwal-said-that-now-raghav-raghav-chadha-will-be-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला: दिल्ली सीएम का दावा, कहा- अब राघव चड्ढा को भी ये लोग करेंगे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला: दिल्ली सीएम का दावा, कहा- अब राघव चड्ढा को भी ये लोग करेंगे गिरफ्तार
Fri, 30 Sep 2022 11:12 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:12 AM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर दावा किया है कि राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर मचे घमासान के बीच केजरीवाल ने आशंका जताई है कि राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जा सकता है। उनकी यह आशंका ऐसे वक्त आई है, जब आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना शुरू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि कि हाल ही में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी माने जाने वाले विजय नायर को दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर गिरफ्तार किया गया है। इसी मामले में सिसोदिया भी आरोपी हैं।जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना चालू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ़्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 30, 2022