फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal said that NCC gives an opportunity to serve the country

Arvind Kejriwal: दिल्ली सीएम केजरीवाल बोले- देश की सेवा करने का अवसर देती है एनसीसी

Tue, 16 Jan 2024 05:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Jan 2024 05:09 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एनसीसी अनुशासन के साथ देश की सेवा करने का अवसर प्रदान करती है। ये युवाओं को ऊर्जावान, उद्यमी और जिम्मेदार नागरिक बनाती है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said that NCC gives an opportunity to serve the country
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एनसीसी अनुशासन के साथ देश की सेवा करने का अवसर प्रदान करती है। ये युवाओं को ऊर्जावान, उद्यमी और जिम्मेदार नागरिक बनाती है। एनसीसी के कैडेट्स ने युवाओं को नशा मुक्ति, पृथ्वी बचाओ, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ, पर्यावरण बचाओ समेत कई मुद्दों पर जागरूक किया है।

विज्ञापन


यह बात केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली कैंट में डीजी एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एनसीसी का मकसद देश की वर्तमान चुनौतियों के साथ तालमेल बनाकर कैडेट्स का विकास करना है। इस मौके पर राष्ट्रीय कैडेट कोर महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


डीजी एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश के भविष्य के रूप में खड़े एनसीसी कैडेट्स के बीच उपस्थित होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि वह कैडेट्स के पहनावे, चाल और परेड से बेहद प्रभावित हैं। देश अपनी विविध संस्कृतियों, विभिन्न भाषाओं और धर्मों के साथ विविधता में एकता का एक उदाहरण पेश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एनसीसी के कैडेट्स थल सेना, नौसेना और वायु सेना के कैंप में जाकर विशेष तरह का प्रशिक्षण लेते हैं। उन्होंने कहा कि एनसीसी की टीमें जवाहर लाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट, सुब्रतो कप, अखिल भारतीय नौकायन रेगाटा और अखिल भारतीय जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप जैसे विभिन्न खेल टूर्नामेंट में भी भाग लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed