{"_id":"5c79b00bbdec22739e2a65d2","slug":"arvind-kejriwal-remarks-on-jan-samvad-program-of-pm-modi-is-shameful-vijay-goyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम पर सीएम केजरीवाल की टिप्पणी शर्मनाक: विजय गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम पर सीएम केजरीवाल की टिप्पणी शर्मनाक: विजय गोयल
Sat, 02 Mar 2019 03:49 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 02 Mar 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
विजय गोयल
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री विजय कुमार गोयल ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि सीएम की इस तरह की टिप्पणियां शर्मनाक हैं।
एक ओर केजरीवाल प्रेस कांफ्रेंस और विज्ञापनों पर राजस्व खर्च करने में जुटे हैं, वहीं पीएम मोदी आतंक के खिलाफ लोगों से एक सुर में बोलने की अपील कर रहे हैं। सेना को लेकर केजरीवाल सस्ती राजनीति करने में लगे हैं।
विंग कमांडर की वापसी पर पूरा देश खुश है, लेकिन केजरीवाल इस पर भी गंदी राजनीति कर रहे हैं। गोयल ने केजरीवाल से पूछा है कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के इमरान खान को और कितने सबूत चाहिए? पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी स्वीकार कर चुके हैं कि जैश का सरगना मसूद अजहर उनके देश में ही पल रहा है।