फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal raised questions on Delhi s security system by mentioning Manish murder case.

Delhi: केजरीवाल ने मनीष हत्याकांड का जिक्र कर सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, गृहमंत्री पर साधा निशाना

Tue, 03 Dec 2024 04:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Dec 2024 04:28 PM IST
सार

घटना का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि यहां सभी लोग बुरी तरह से दहशत में हैं। पुलिस पीड़ित परिवार और लोगों को धमकियां दे रही है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal raised questions on Delhi s security system by mentioning Manish murder case.
शालीमार बाग पहुंचे केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब/@AamAadmiParty

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को शालीमार बाग की झुग्गी में लोगों के बीच पहुंचे। वह यहां कुछ दिन पहले एक वारदात में मारे गए मनीष के परिजनों से मिले। उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि यहां सभी लोग बुरी तरह से दहशत में हैं। पुलिस पीड़ित परिवार और लोगों को धमकियां दे रही है। कातिल खुले आम घूम रहे हैं और सबको धमका रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है तो जिम्मेदारी छोड़ दीजिए।

विज्ञापन

 

बता दें कि बीते 19 नवंबर को दिवाली पर पटाखों को लेकर हुए झगड़े की कीमत एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। उस समय हुई बेइज्जती से नाराज आरोपी ने दो युवकों पर चाकू से हमला किया। दोनों पर उसने चाकू से 7-8 ज्यादा बार वार किए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया था, जबकि हिमांशु घायल हो गया था। मौर्या एंक्लेव थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी विकास उर्फ मूरत (19) को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed